निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पट भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निम्बाहेड़ा से श्री सांवलिया जी तक पैदल यात्रा की।रविवार को प्रातः 6 बजे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, मण्डल अध्यक्ष शैलेश अहीर, नगर उपाध्यक्ष रत्नेश विरवाल, पश्चिमी मण्डल उपाध्यक्ष मोंटी चावत, लखन गायरी सहित कार्यकर्ताओं ने श्रीचंद कृपलानी को भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त कर निम्बाहेड़ा से श्री सांवलिया जी तक पदयात्रा की तथा कृपलानी के साथ सांवलिया जी के दर्शन कर ऐतिहासिक जीत की कामना की।इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, चित्तौड़गढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद चपलोत, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, भाजपा नगर मण्डल उपाध्यक्ष देवकरण समदानी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments