Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच विधानसभा में नया मोड़ सूत्रों के हवाले से खबर है कि राहुल गांधी के ऑफिस से नीमच सेट को होल्ड किया गया है नीमच में महिला उम्मीदवार के टिकट के बन रहे हैं आसार

नीमच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिले में मनसा सीट  से नरेंद्र नाहटा को उम्मीदवार बनाया गया है| नीमच विधानसभा की सीट पर पेच फसता हुआ दिखाई दे रहा है| सूत्रों की माने तो कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मधु बंसल की मुलाकात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी एवं के.सी वेणुगोपाल से हुई| उसके बाद नीमच की सीट पर पुनर्विचार के लिए होल्ड पर डाल दिया गया है कांग्रेस संसदीय क्षेत्र में एक महिला को टिकट देने के फार्मूले पर काम कर रही है, इस हिसाब से नीमच सीट पर श्रीमती बंसल का नाम पैनल में जोड़ा गया एवं CEC मैं  विचार के लिए रखा गया है  गौरतलब है की श्रीमती बंसल विगत 30 वर्षों से क्षेत्र में सक्रियता से कार्य कर रही है, एवं कई बार भाजपा के गढ़ से ऐतिहासिक मतों से जिला पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की है| श्रीमती बंसल की शैक्षणिक योग्यता, उनकी स्वच्छ छवि ,दमदार व्यक्तित्व एवं वैश्य समुदाय से आना उनके लिए लाभदायक साबित हो रहा है सूत्रों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष एवं राहुल गांधी के साथ श्रीमती बंसल की लंबी चर्चा हुई और सभी मुद्दों पर चर्चा के उपरांत श्रीमती बंसल के कार्य की दोनों नेताओं ने काफी सराहना की है इस बार श्रीमती बंसल ने बाकी प्रत्याशियों की तरह पोस्टर बैनर पाली राजनीति की जगह दिल्ली में अपने पैर मजबूत किए हैं चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या नीमच विधानसभा का टिकट किसी महिला के खाते में जाने वाला है| परिणाम जो भी हो लेकिन क्षेत्र की एक महिला नेत्री का दिल्ली के शीर्ष  नेतृत्व तक पहुंचना राजनीतिक गलियारों में हलचल का विषय बना हुआ है

Post a Comment

0 Comments