इन्दौर शहर चोरी, नकबजनी, लूट मोबाइल स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना भँवरकुआं द्वारा छात्रा के साथ विष्णपुरी कालोनी में हुई मोबाईल फोन लूट की घटना का मात्र 8 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 14/10/2023 को मोबाईल फोन पर बात करते कोचिंग से अपने घर जा रही छात्रा के साथ मोटरसाईकल चालक पीछे से आकर, छात्रा का मोबाईल फोन झपट्टा मारकर छीन ले गया था, जिसकी रिपोर्ट,छात्रा द्वारा करने पर थाना भँवरकुआं पर अप धारा 392 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया थाना क्षेत्र में चोरी, लूट, मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के पालन में उक्त घटना में पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच करते घटना में आये हुलिये के बदमाश व संदिग्धो को सतत चेक करते घटना में आये हुलिये के संदिग्ध बदमाश को पकड़ा। बदमाश की पहचान आकाश उर्फ कालू चौहान निवासी चितावद काकड़ तीन ईमली बस स्टैण्ड के पीछे इन्दौर* के रुप में हुई। बदमाश से पूछताछ करते उसने उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया । आरोपी से फरियादिया से लूटा गया मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल क्रमांक MP09XF8098 सहित कुल 1 लाख 10 हजार रुपये का मश्रूका पुलिस टीम के व्दारा जप्त किया गया । उक्त घटना के अलावा अन्य घटनाओ के संबंध में पुलिस टीम व्दारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भँवरकुआं व पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments