इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर युवती से रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपी यूपी का रहने वाला है और युवती के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों बाद से ही आरोपी युवती को सोशल मीडिया में फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।युवती ने अब तक अलग-अलग किश्तों में लगभग 50 हजार रुपए से ज्यादा रुपए ट्रांसफर कर चुकी है। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया।इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद फंसायागंगरार थाना क्षेत्र की एक 22 साल की युवती ने सायबर थाने में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट फैजाबाद, यूपी निवासी सेफ सिद्धिकी पुत्र मोहम्मद मुबीन अव्वासी के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम में हुई थी।दोनों के परिवार वाले भी इस बारे में सब कुछ जानते हैं। दोस्ती के कुछ दिनों बाद सेफ सिद्धिकी ने युवती की फर्जी आईडी बनाकर उसमें फोटो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल ना करें, इसके लिए आरोपी सेफ रुपयों की मांग करना शुरू कर दिया।फोटो सोशल मीडिया पर की वायरलयुवती ने भी दिसंबर 2022 से अलग-अलग किश्तों में लगभग 50500 रुपए दे दिए दे दिए। लेकिन इसके बाद भी आरोपी लगातार रुपयों की मांग करने लगा। इस पर युवती ने रुपए देने से मना कर दिया। तब से लेकर आरोपी सेफ लगातार युवती को धमकी देने लगा।धीरे-धीरे आरोपी ने युवती के फोटो सोशल मीडिया पर परिवार जनों और दोस्तों को भेजने लगा। इन सभी से परेशान होकर युवती ने साइबर थाने में मामला दर्ज करने किया। थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।


0 Comments