भीलवाड़ा, ट्रक में लाखों रुपए का डोडा पोस्त भरकर एक युवक व उसकी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर तस्करी कर रहा था। डोडा पोस्त पंजाब ले जाना था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने ट्रक सहित दोनों को पकड़ लिया। कार्रवाई पुर थाना पुलिस द्वारा की गई है। भीलवाड़ा पुलिस की एक सप्ताह में यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने ट्रक में जोधपुर ले जाई जा रहा 5 करोड़ का डोडा पोस्त पकड़ा था पुर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि शनिवार को वह पुलिस जाप्ते के साथ थाने के पास पुर के नीचे नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। चित्तौड़गढ़ की तरफ से पंजाब नम्बर का एक ट्रक आ रहा था। संदिग्ध लगने पर ट्रक ड्राइवर को रोकने का इशारा किया। ट्रक में एक ड्राइवर के साथ एक युवती सवार थी। पुलिस को संदेह होने पर ट्रक को थाने लाया गया।ट्रक में आलू व प्याज की बोरी भरी हुई थी। सभी बोरी को नीचे उतारने पर उसमें से 9 कट्टों में डोडा पोस्त मिला। इसका वजन 240 किलोग्राम पाया गया। बाजार में इसकी कीमत 35 लाख के करीब है। इसके बाद ट्रक ड्राइवर पटियाला के गाजीसलार समाना निवासी देवचंद (30) पुत्र जगाराम बाजीगर व लुधीयाना तुरमरी निवासी परनित (21) पुत्री हरभजनसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह डोडा पोस्त वह पंजाब ले जा रहे थे।


0 Comments