कोटा। मिशन सतर्क के तहत रेल सुरक्षा बल के जवान मुस्तैदी से कार्य कर अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध नियमित कार्यवाई कर रहे है जोकि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सराहनीय है। इसी क्रम में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र निर्देशों के अनुपालन में रेल सुरक्षा बल की अपराध शाखा कोटा टीम के निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार चंदेल, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह, प्रधान आरक्षक रणवीर सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप सिसोदिया, आरक्षक ओम प्रकाश दुवेश, आरक्षक शीशराम गुर्जर एवं आरक्षक विकास कुमार द्वारा गाड़ी क्रमांक 20946 हजरत निजामुद्दीन-एकता नगर गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मथुरा से कोटा के मध्य चेकिंग के दौरान उक्त गाड़ी में दौरान 02 व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में कोच सं. एस/6 के शौचालय की छत की प्लाई को खोलते हुए पाया। संदेह होने पर उक्त व्यक्तियों को रोका गया और दोंनो व्यक्त्यिों के कंधे पर टंगे वजनी काले रंग के पिठ्ठु बैगों में शराब की (जॉनी वॉकर रेड लेबल ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की, 750 मि.ली.) 08-08 बोतलें मिली। उक्त व्यक्तियों के बैग में मिली शराब की बोतलों के बारे में पूछने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। पूछने पर उन्होंने अपने नाम क्रमशः वेदप्रकाश पुत्र कमल सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी हाथरस(उ.प्र.) व राजेश कुमार पुत्र किशनपाल सिंह, उम्र 22 वर्ष निवासी एटा (उ.प्र.) बताये तथा उनके द्वारा शराब को अवैध रूप से ले जाने के काम में उनके साथ शामिल 02 अन्य व्यक्तियों के उक्त गाड़ी के कोच क्रमांक एस/7 में उपस्थित होना बताया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा अपने नाम व पते क्रमशः विजेन्द्र पुत्र ओरेन्द्र उम्र 28 वर्ष निवासी जालौन (उ.प्र.) व नीरज पुत्र सुबोध कुमार उम्र 25 वर्ष, निवासी हाथरस (उ.प्र.) बताया।उपरोक्त चारों व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से शराब की (जॉनी वॉकर रेड लेबल ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की, 750 मि.ली.) कुल 103 बोतलें, कुल मात्रा 77.25 लीटर, जिनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत- 2,56,470/-रूपये (2490/-रूपये प्रत्येक) बरामद की गईं। गाड़ी के कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उक्त चारों व्यक्ति जप्त 103 शराब की बोतलों सहित अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु जीआरपी कोटा को सुपुर्द किया गया।


0 Comments