Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नागदा उज्जैन जिले में स्थित नागदा में बुधवार को दिनदहाड़े एक अनाज व्यापारी की थैली को काटकर बदमाशों ने 20 हजार उड़ाए

नागदा उज्जैन जिले में स्थित नागदा में बुधवार को दिनदहाड़े एक अनाज व्यापारी की थैली को काटकरबदमाशों ने 20 हजार उड़ाए नागदा उज्जैन जिले में स्थित नागदा में बुधवार को दिनदहाड़े एक अनाज व्यापारी की थैली को काटकर उसमें से 20 हजार पर अज्ञात बदमाशो ने  हाथ साफ कर दिया। थैली में कुल 3 लाख की रकम थी। यह घटना पुलिस थाना से महज लगभग 100 मीटर दूर पोस्ट आफिस विभाग के भवन में हुई। इस घटना के शातिर कैमरे में भी कैंद हुए हैं।पीड़ित अनाज व्यापारी नरेश जैन निवासी पाड़ल्या रोड नागदा ने इस वारदात  की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज की है। पीड़ित व्यापारी नरेश ने हिंदुस्थान समाचार संवाददाता से दूरभाष पर बताया वे मंडी में अनाज का व्यापार करते हैं। इसलिए राशि का वितरण करने के लिए मंडी की और एक थैली में 3 लाख की राशि लेकर घर से निकले थे। इस दौरान पोस्ट ऑफिस से और भी राशि अपनी पत्नी  के अकाउंट से निकालने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान काउंटर पर   थैली  रखकर राशि निकालने की प्रकिया में खड़े थे। जब राशि निकालकर जाने के लिए थैली को उठाया तो उसमें कुछ और नोट और बाहर दिखने लगे। पता चला कि थैली को काटकर 20 हजार की राशि को उड़ा लिया गया। गौरतलब है कि  यह गनीमत रही कि थैली में और भी रखी  राशि पर बदमाश हाथ साफ नहीं कर पाए। यह वारदात कैमरे में कैंद हो गई है। जिसमें दो अज्ञात लोग दिखाई पड़ रहे हैं। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई।

Post a Comment

0 Comments