Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

थाना पवासा पुलिस व फ्लाइंग स्कॉट कि संयुक्त कार्रवाई में सरिया व्यापारी से 1 लाख नगदी बरामद

उज्जैन में आचार संहिता लागू होने और चुनावी हलचल के बीच नकदी लेकर चलना खतरे से खाली नहीं है। पैसे को चोर-उच्चकों से नहीं बल्कि उड़न दस्ता टीम और पुलिस का खतरा है। विधानसभा चुनाव की इस बेला में धनबल और बाहुबल का प्रयोग हो रहा है। हालांकि इसको रोकने के लिए चुनाव आयोग की ओर से पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की कड़ी घेरा बंदी के चलते शहर में पुलिस के साथ फ्लाइंग स्कर्ट जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है इसी क्रम में थाना पंवासा पुलिस और एफएसटी टीम यानि उड़न दस्ता की टीम ने विक्रम नगर ब्रिज पर चेकिंग के दौरान एक कार  से सरिया व्यापारी के पास से एक लाख रुपए नगद बरामद किए गए व्यापारी ने बताया कि वह अपनी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान बंद करके नगदी लेकर वसंत विहार अपने घर जा रहा था तभी उड़न दस्ता व पुलिस ने रोक कर चेकिंग की तो मैंने खुद ही नगदी सामने रख दी मुझे पता नहीं था की कितना नगद लेकर चुनाव आचार संहिता में घूमना है मैं तो व्यापारी हूं इस पैसे का हिसाब दे सकता हूं फिलहाल इस पूरे मामले में फ्लाइंग स्कर्ट टीम ने पंचनामा बनाकर नगदी जप्त कर ली हैं ज्ञात रहे की आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग ने यह एडवाइजरी जारी की है कि कोई भी व्यक्ति ₹50000 से ज्यादा नगदी लेकर अगर पकड़ता है तो उसकी नगदी ट्रेजरी में जमा कर दी जाएगी संबंधित व्यक्ति जानकारी देकर छुड़वा सकता है पैसा रिलीज कराने में होता है झाम एफएसटी टीम यानि उड़न दस्ता की ओर से पकड़ी गई धनराशि को रिलीज कराने के लिए भी परेशान होना पड़ता है। शहर, बाजार और रास्ते से गुजरते वक्त नकदी के साथ पकड़े जाने पर पैसे को लेकर पूछताछ होती है। धनराशि से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने अफसर पैसे को जब्त कर ट्रेजरी में जमा कर दिया जाता है। अधिकारियों का कहना है धनराशि जब्तीकरण के कागजात पीड़ित को भी दिया जाता है। जिला स्तरीय कमेटी के पास मामला रखा जाता है। बरामद नकदी से जुड़े कागज देने पर पैसा रिलीज होता है, अन्यथा उसे सीज कर दिया जाता है।

Post a Comment

0 Comments