Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

ज्ञान सरोवर स्कूल के पीछे दिखा 12 फीट लंबा मगरमच्छ: डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

जीरन नगर के नीमच रोड स्थित ज्ञान सरोवर स्कूल के पीछे शुक्रवार देर रात को एक मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया मगरमच्छ की लंबाई करीब 12 फीट और वजन करीब ढाई क्विंटल बताई जा रही है। माना जा रहा है कि मगरमच्छ हर्कियाखाल स्थित जाजू सागर बांध से नगर की तरफ आ गया होगा। गौरतलब है मगरमच्छ की जानकारी तब मिली जब जीरन नगर स्थित पुराने गंगारिया खरे के पास स्थित निजी स्कूल के पीछे रहने वाले सलीम मोहम्मद पिता चांद मोहम्मद घर के बाहर अपनी गायों को देखने के लिए निकले। उन्हें घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर कुछ हलचल दिखाई दी जब उन्होंने कुछ नजदीक जाकर देखा, तो उन्हें मगरमच्छ दिखाई दिया। इसकी सूचना जीरन क्षेत्र के वनविभाग के डिप्टी रेंजर मांगीलाल मालवीय को मोबाइल पर दी।नीमच से तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। वही मगरमच्छ के रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में रहवासी और नगर के लोग भी इकट्ठे हो गए।

Post a Comment

0 Comments