Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनगढ़ बावजी मन्दिर परिसर में दी महत्वपूर्ण विकास कार्यो की सौगातें सहकारिता मंत्री आंजना एवं राज्य मंत्री जाड़ावत के आतिथ्य में अनगढ़ बावजी स्थान परिसर में विभिन्न विकास कार्यो का किया शिलान्यास आंजना एवं जाड़ावत ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा अन्तर्गत 10 करोड़ रू की लागत से स्वीकृत सड़क, डोम एवं खेल स्टेडियम निर्माण कार्यो का किया शिलान्यास

निम्बाहेड़ा 6 अक्टूबर, 2023 राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं अध्यक्ष राजस्थान धरोहर प्राधिकरण (राज्य मंत्री) सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत के आतिथ्य में शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अन्तर्गत श्री सांवलिया मन्दिर मण्डल मण्डफिया द्वारा स्वीकृत अनगढ़ बावजी मन्दिर विकास हेतु डोम निर्माण कार्य, खेल स्टेडियम निर्माण बागुण्ड एवं अनगढ़ बावजी से श्री सांवलिया जी तक सड़क एवं लाईटिंग कार्य का विधिवत भूमि पुजन कर आधारशिला रख शिलान्यास किया। अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भैरूलाल जाट, अध्यक्ष श्री सांवलिया जी मन्दिर मंडल भैरूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक शंकरलाल बेरवा, भैरूलाल गुर्जर सावलिया मन्दिर मंडल अध्यक्ष, पंचायत समिति कपासन उपप्रधान हर्षवर्धन सिंह, सदस्य ममतेश शर्मा, अशोक शर्मा, भैरूलाल सोनी, श्रीलाल पाटीदार, शम्भुलाल सुथार, संजय मडोवरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, अमरा भगत सेवा सस्थान के अध्यक्ष कालुराम गाडरी, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण गाडरी, सेवादल मोहनलाल गाडरी, शोभालाल गाडरी, अध्यक्ष युवा गाडरी समाज कन्हैयालाल गाडरी, एनएसयुआई पूर्व अध्यक्ष महेश गाडरी एवं किशन गाडरी मंचासीन अतिथि थे। प्रारम्भ में मंत्री आंजना, राज्य मंत्री जाड़ावत एवं अतिथियों के पहुचने पर अनगढ़ बावजी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं गाडरी समाजजनों द्वारा 108 श्री अमरा भगत जी की तस्वीर भैटकर, साफा बांध कर व उपन्ना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। अनगढ़ बावजी सेवा सस्थान के पदाधिकारियों व समाज जनो ने राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत का उक्त सौगातों के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया इस अवसर बड़ी संख्या में गाडरी समाज जन, जनप्रतिनिधिगण, अग्रीम संगठनों के पदाधिकारीगण, क्षेत्र के गणमान्यजन एवं मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments