Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

ज्वैलरी की दुकान से सोने के जेवरात चुराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार 01 नाबालिग डिटेन कर 1.05 ग्राम सोना किया बरामद

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे नकबजनी / चोरी की वारदातो व सम्पत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर प्रकरण संख्या 434 / 2023 धारा 379,34 भादस में अभियुक्त को गिरफ्तार किया जहां से उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी दिनेश सोनी पिता रमेश जाति सोनीनिवासी सालमपुरा थाना प्रतापगढ़ ने प्रकरण दर्ज करवाया कि में दिनांक 14.10.2023 को समय करीब 1 बजे दुकान पर मैं व मेरा पुत्र हार्दिक बैठे हुए थे महिला ग्राहक जिसके साथ एक लड़की व एक आदमी तीनों आये व मुझे कहा कि नाक की नथ व कान के टॉप्स दिखाने की बोला जिस पर मैंने उनको नाक व कान के नथ एवं टाप्स दिखाये 15-20 मिनट में एक सोने की नथ बार बार देखकर पंसद कर जो अपने हाथों में लेकर बार बार देख रही थी और बाते कर रही थी एक नथ खरिदने लगे हम दुकानदारी में व्यस्त हो गए शाम के समय दुकान बंद करते समय मैंने व मेरे लडके हार्दिक ने सोने की ज्वेलरी का हिसाब लगाया तो तीन नाक की नथ व करीब 150 ग्राम वजन कम मिली तो हमने सीसीटीवी फुटेज देखा तो दिन में एक महिला एक लड़की व एक पुरुष मिलकर चोरी करना सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया। इस रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 434 / 2023 धारा 379,34 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए शहर प्रतापगढ़ में आये दिन चोरी की वारदातों को मध्यनजर रखते हुए थानाधिकारी भगवानलाल द्वारा टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर प्रकरण चोरी में वांछित अभियुक्त 01 नन्दकिशोर उर्फ दिलखुश पिता गणपत लाल जाति बावरी निवासी धामनिया रोड थाना छोटी सादडी अभियुक्ता 02 हुडी पति गोविन्द जाति बावरी निवासी धामनिया रोड थाना छोटीसादडी प्रतापगढ़ एवं विधि से संघर्षरत बालिका को डिटेन किया गया। अभियुक्तगणों से चोरी का माल मसरूका 01:05 ग्राम सोने की नाक की बालियां नग 03 को बरामद किया एवं अभियुक्तगणों को न्यायालय में पेश किया गया

Post a Comment

0 Comments