पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर श्री अनुराग सुजानीया द्वारा स्थाई / फरारी/ ईनामी / वसुली वारंट (धारा 125(3) द.प्र.सं.) मे फरार चल रहे आरोपीयो को शिघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में श्री गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं सुश्री किर्ती बघेल एस.डी.ओ.पी. मंदसोर (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि संजीव सिह परिहार व उनकी टीम द्वारा वसुली / गिरफ्तारी वारंट मे फरार आरोपी को गिरफ्तार किया प्रथम कार्यवाही विवरण - पुलिस थाना दलौदा पर माननीय न्यायालय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मंदसौर जिला मंदसौर के न्यायालय के प्रकरण क्रमांक MJC R/0000245/2019 मे गट्टु बाई विरुद्ध रामप्रसाद मे धारा 125(3) द.प्र.सं. के तहत 125000 (एक लाख पच्चीस हजार रुपये) का वसुली/ गिरफ्तारी वारंट आरोपी रामप्रसाद पिता मांगीलाल सुथार उम्र 50 साल निवासी दलौदा के विरुध्द जारी किया गया था । आरोपी चतुर चालाक होकर लगातार अपनी उपस्थती पुलिस से छिपा रहा था जिसे थाना प्रभारी दलौदा उनि संजीव सिंह परिहार व उनकी टीम ने गिरफ्तार किया ,आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मंदसौर के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपी – रामप्रसाद पिता मांगीलाल सुथार उम्र 50 साल निवासी दलौदा थाना दलौदा जिला मंदसौर सराहनीय कार्य--- उनि संजीव सिंह परिहार थाना प्रभारी दलौदा, एंव उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा ।


0 Comments