Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ काम करने लगा राजकुमार अहीर उर्फ राजू डंडी, दिग्गी राजा के समक्ष कमलनाथजी की बुराईयां, जावद से सत्तू पाटीदार का टिकिट किए जाने को लेकर की पैरवी

नीमच जावद के अपराध जगत से गहरा नाता रखने वाले और पांच हजार का ईनामी आरोपी मनुराज अहीर व 80 लाख की फिरौतीकांड के मुख्य आरोपी अनुराग अहीर के पिता राजकुमार अहीर जावद विधानसभा सीट से उम्मीदवारी की दौड से तो बाहर हो गया, लेकिन कांग्रेस में फूट फजीहत करवाकर जावद में अपनी दुकानदारी कायम रखने की जोडतोड में राजू डंडी जुटा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार राजू डंडी और सत्यनारायण पाटीदार दोनों एक हो गए है, दोनों ने का उद्देश्य है कि हाल ही में कमलनाथजी द्वारा कांग्रेस में शामिल कराए गए समंदर पटेल को कैस रोका जाए। कमलनाथजी स्पष्ट कर चुके है कि जिताउ उम्मीदवार को ही टिकिट मिलेगा, वहीं राजकुमार अहीर हारू नेता की श्रेणी में आ चुका है, एक नहीं तीन-तीन चुनाव हारने का ताज उसके सिर पर है। सुना है कि राजू डंडी ने एक नया गठजोड कमलनाथजी के खिलाफ बनाया है, वह है सत्तू पाटीदार का समर्थन कर दिग्गी राजा  से बार-बार मिलना। सूत्र बताते है कि दिग्गी राजा के समक्ष पीसीसी चीफ कमलनाथजी की बुराईयां की गई, लेकिन राजा ने ध्यान नहीं दिया। राजू डंडी कह रहा है कि सत्तू पाटीदार को टिकिट दो, सत्तू  और राजू क्यों एक हुए, यह कार्यकर्ता भलीभांति जानते है। राजू अहीर चाहता है कि अगर समंदर पटेल की जगह सत्तू को टिकिट मिलता है तो सत्तू निपट जाएगा। क्योंकि हार निश्चित है, ऐसे में आने वाला वक्त उसका होगा। वह टिकिट की दौड में रहेगा और जावद में दुकानदारी भी निर्बाध रूप से चलती रहेगी। पीसीसी चीफ तक कई वीडियों ओर फोटो राजू डंडी के पहुंचे है और कमलनाथजी उनके खिलाफ चलने वाले राजू डंडी के खिलाफ जल्द ही एक्शन लेने वाले है

Post a Comment

0 Comments