सिंगोली:- भाजपा छोड़ कांग्रेस में सम्मिलित कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर उद्योपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए केवल नकारात्मक राजनीति करती हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी एससी, एसटी, ओबीसी और किसानों मजदूरों, छोटे व्यपारियों युवाओं महिलाओं सहित सभी वर्गों के विकास के लिए काम करती हैं। सिंगोली तहसील के ग्रामीण क्षैत्र एवं नगर से गुरुवार दोपहर 2 बजे भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इन कार्यकर्ताओं को ब्लॉक एवं युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी का गमछा और फूल माला पहनाकार स्वागत किया। वह सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने ढोल एवं आतिशबाजी के साथ गांधी भवन से बजरंग व्यायाम शाला स्थित बालाजी महाराज मंदिर पहुंचे वहा बालाजी से आर्शिवाद ले जावद विधानसभा सहित मध्यप्रदेश से कांग्रेस को विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया व पुनः तिलस्वा चौराहे होते हुऐ गांधी भवन पहुंचे स्वागत सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि, वे पार्टी की रीति-नीति, प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यों से प्रभावित होकर हाथ थाम रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में अंकित सिंह राजपूत, लव शर्मा ,सोनू जैन,जीतमल बंजारा,राकेश,रवि ,लोकेश ,रविंदर ,बालकिशन,बबलू ,नरेश धाकड़, रोशन खा, सोहन , सुरेश , कैलाश , शांतिलाल जी,रमेश ,अहमद नूर, मकसूद मंसूरी, बुलबुल जैन, अशोक राठौड़, सुरेश मोकमपुरा, लीलाशंकर धाकड़, अरविन्द सोनी, नटवर लबाना, सतु धाकड़, मुकेश धाकड़,शुभम बैरागी, बनवारी धाकड़, नीलेश धाकड़, ओम ,दीपक जैन, फूलचंद धाकड़,दिनेश धाकड़, शहीद पठान, शकील पठान, मोनू अजहर, बबलू पठान, मनोज गुजर, कालू गुर्जर,राजेश बलाई, शामिल हैं। जिन्हें युवा कांग्रेस में अलग अलग पदो पर नियुक्ति कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल जैन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी, मण्डलम अध्यक्ष राजेश भंडारी, नगर अध्यक्ष राजेश नागोरी, md मंसूरी, सुनील जैन, अशोक जैन जावेद पठान,पप्पु ठाकुर, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे वह सभी ने बारी बारी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मार्गदर्शन स्वरूप कांग्रेस की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुऐ अपना उद्बोधन दिया


0 Comments