Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में जिला स्तरीय फुटबॉल, रोलर स्केटिंग, प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ आयोजित

निम्बाहेड़ा 13 सितंबर,2023 नगर के स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में 67 वीं  (17से19 वर्ष) छात्रा फुटबाॅल, रोलर स्केटिंग, प्रतियोगिता का समापन नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता कीं अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद बंशी लाल राइवाल  ने कीं तथा पार्षद शमशु कमर के विशिष्ट आतिथ्य थे।प्रतियोगिता में 19 वर्ष वर्ग में मॉडल स्कूल निंबाहेड़ा विजेता तथा रा.उ.मा.वि. निंबाहेड़ा उपविजेता रही, 17 वर्ष की आयु वर्ग में साइन सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल निंबाहेड़ा विजेता तथा रा.उ.मा.वि. रावतभाटा टीम उपविजेता रही। सभी प्रतियोगियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया तथा खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया गया। रोलर स्केटिंग के प्रतिभागियों को भी पुरस्कार वितरित किए गए इसिके अन्तर्गत 19 वर्ष आयु वर्ग निकिता अहीर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गई, जबकि 17 वर्ष आयु में अंजली भाम्भी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।प्रारम्भ में स्कूल प्रिंसिपल अनिल सोमानी द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Post a Comment

0 Comments