Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

जमुनिया कला में दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत, पति-पत्नी सहित 3 घायल

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जमुनिया कला में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भीड़त हो गई जिसमें दोनों बाइको पर सवार तीन बाइक सवार घायल हुए हैं जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया। घायलों का जिला चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार भेरूसिंह पिता  गोपाल सिंह उम्र 62 वर्ष जाति राजपूत निवासी ढाबा व उसकी पत्नी संपत कुंवर घायल हुई है। तो वहीं दूसरी बाइक पर सवार अब्दुल गफ्तार पिता अब्दुल मजीद बिग घायल हुआ है तीनों को 108 एम्बुलेंस से ईएमटी राहुल पाटीदार, पायलट अर्जुन कछावा को जिला चिकित्सालय लाया गया जहा पर तीनों का उपचार चाहिए वहीं बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में घायल पति-पत्नी दोनों के पैर फैक्चर हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments