Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा मांगरिया गांव- गांव घर -घर जाकर भर रही हैं नारी सम्मान योजना के फार्म कांग्रेस में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने हेतु महिलाओं को दिला रही है संकल्प

चीताखेड़ा -3जुन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर  पूरे प्रदेश व्यापी स्तर पर प्रदेश की नारी सम्मान योजना अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेह लता शर्मा के मार्गदर्शन में  जीरन ब्लॉक के गांव गांव घर घर जाकर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा मांगरिया   बिना लोभ लालच नि:स्वार्थ रुप बिना भेदभाव के साथ कमलनाथ जी के कथन ही नहीं बल्कि उनके वचन के आधार पर में नारी सम्मान योजना से  प्रतिमाह मिलने वाले 1500रुपए, गैस सिलेंडर ₹500 में,100यूनिट बिजली बिल फ्री, 200 यूनिट बिजली बिल हाफ, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु कड़ी मेहनत कर रही है नारी सम्मान योजना का चल रहे अभियान के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा मांगरिया अपना घरेलू कार्य छोड़ कर प्रतिदिन 18घंटे अपने पति के साथ घर घर दरवाजा खटखटा रही है और सब को मौहल्ले स्तर पर जाजम बिछा कर चौपाल लगा कर नारी सम्मान योजना के फार्म भर रही हैं वहीं कांग्रेस की अच्छाइयों को विस्तृत रूप से उपस्थित ग्रामीण किसानी महिलाओं को उपलब्धियां समझा रही है तो वहीं भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की बहन बेटियों, किसानों, गरीब मजदूरों के प्रति किया जा रहा  क्रुरता पूर्वक भेदभाव को उजागर कर रही है। शनिवार को ग्राम पंचायत चीता खेड़ा की राजीव कॉलोनी के वार्ड नं 3और 4में जाजम बिछा कर चौपाल लगाई गई, वहीं गांव की किसान, मजदूर महिलाओं के कांग्रेस को उपलब्धियां और भाजपा सरकार की कुटिलता को जेहन में उतार रही है और कह रही है कि पूरे प्रदेश में भाजपा का सुपड़ा साफ हो रहा है  यह भाजपा को समझ चुकी है और अपना गिरता जनाधार को देख बौखलाई हुई है कांग्रेस पार्टी के खिलाफ महिलाओं को भाजपा गुमराह कर रही है। हमें भाजपा के बहकावे में नहीं आना है।इनकी जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की प्रजा उब चुकी है तंग आ चुकी है। कांग्रेस के प्रति दिनों दिन जनाधार बढ रहा है, और प्रदेश में कांग्रेस कमलनाथ जी की सरकार बनने वाली हैं। श्रीमती सुमित्रा मांगरिया चौपाल पर उपस्थित महिलाओं को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का संकल्प भी दिला रही है।

Post a Comment

0 Comments