Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

5 क्विंटल 14 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा सहित 01 आरोपी गिरफ्तार पुलिस थाना नीमच सिटी की कार्यवाही

नीमच : पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में पुलिस थाना नीमचसिटी टीम द्वारा द्वारा दिनांक 07 / 08.06.2023 की मध्य रात्रि में मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए नीमच फोर लाईन बायपास किंग पैलेस ढाबा के पास आरोपी ललीत पिता छगनलाल जाती लौहार निवासी पिपल्यामण्डी जिला मंदसौर के कब्जे वाली बोलेरो कैम्पर गाडी आर जे 30 जीए 2261 में रखे 62 कपडे की सफेद रंग की थैलियो से कुल 05 क्विंटल 14 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 5.00 लाख रूपये एवं महेन्द्रा बोलेरो कैम्पर आरजे 30 जीए 2261 किमती 7 लाख रूपये व 62 कटटे लहसुन किमती 15 हजार रूपये को जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी ललीत लौहार को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर डोडाचुरा के स्त्रोत के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है जप्त मशरुका - 05 क्विंटल 14 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 5.00 लाख रूपये एवं महेंन्द्रा बोलेरो कैम्पर आरजे 30 जीए 2261 किमती 7 लाख रूपये व 62 कटटे लहसुन किमती 15 हजार रूपये गिरफ्तार आरोपी - ललीत पिता छगनलाल जाती लौहार निवासी पिपल्यामण्डी जिला मंदसौर 15 कार्य संबंधी कार्यवाही में उनि राजेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र विश्ववत, प्रधान आरक्षक अनिल कुमार, प्रजापति अजीत कुमावत आर. भौलेन्द्र सिंह आर. विजय बहादुर, आर. भगतराम व आर. लाखन सिंह सायबर सेल की संबद्धता में शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments