नीमच। समीपस्थ गांव जवासा में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई। अज्ञात करने के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और पुलिस मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवासा निवासी सुनील पिता रमेशचंद्र टेलर उम्र 34 ने पहले ज़हरीली दवाई पी उसके बाद कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही इस भयावह घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को लगी तो अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। कुंए से सुनील का शव निकाला गया। पीएम के लिए शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।


0 Comments