Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

सिंगोली ब्लॉक क्षेत्र में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मैं मील का पत्थर साबित होगी कांग्रेस की नारी सम्मान योजना प्रभारी नूरी खान आपसी मनमुटाव भुलाकर प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए एकजुट हो जाए कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया

सिंगोली:- सिंगोली ब्लॉक क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी की गई और सरकार बनने पर संचालित की जाने वाली नारी सम्मान योजना का शुभारंभ स्थानीय कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं नीमच जिला प्रभारी नूरी खान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया राजकुमार अहीर सत्यनारायण पाटीदार की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फार्म भर कर किया गया इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं नीमच जिला प्रभारी नूरी खान ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नारी सम्मान योजना शुरू की है यह योजना प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी योजना के जरिए प्रदेश की प्रत्येक महिला जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो उसके खाते में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रतिमाह 15 सो रुपए सरकार द्वारा दिए जाएंगे साथ ही ₹500 मैं गैस सिलेंडर प्रत्येक परिवार को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि हमारी प्रदेश की महिलाएं भी आत्म निर्भर बनकर आगे बढ़े उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती हैं वह करके दिखाती है प्रदेश में आप लोगों ने सरकार चुनी थी लेकिन भाजपा के लोगों को यह रास नहीं आया और उन्होंने नोटों के बल पर खरीद-फरोख्त कर कमलनाथ की सरकार को गिराने का कार्य किया है जिसका खामियाजा चंद दिनों बाद आने वाले चुनाव में उन्हें भुगतना पड़ेगा प्रदेश की जनता प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी तरह मन बना चुकी हैं उन्होंने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आपसी मनमुटाव और गुटबाजी को दरकिनार करते हुए अभी से एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लेकर नारी सम्मान योजना को घर-घर मजरा टोला तक पहुंचाने का कार्य करें कोई भी हमारे प्रदेश की बहन बेटी महिला का फार्म नारी सम्मान योजना में भरने से वंचित ना रहे श्रीमती खान ने कहा कि हमारी सरकार और हमारे नेता कमलनाथ वादे नहीं वचन देते हैं पूर्ववर्ती सरकार में भी हमने किसानों का कर्जा माफ किया बिजली के बिल आधे किए अतिवृष्टि और ओलावृष्टि पर प्रदेश के किसानों को भरपूर मुआवजा दीया वृद्धावस्था विधवा पेंशन को दोगुना  हमारे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया है और कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनाव में हमें  यह सोचकर कार्य करना है कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है और कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाना है कांग्रेस और प्रदेश के मुखिया कमलनाथ  जिसे भी उम्मीदवार बनाएगे हमें हाथ के पंजे का निशान देखकर उसका कार्य करना है और उसे विजय श्री का आशीर्वाद दिलवाकर कमलनाथ जी को मजबूत करना है कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने भी संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपसी मनमुटाव भुलाकर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए अभी से एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए तैयार हो जाए आज हमारे सामने अभी नहीं तो कभी नहीं वाली ऐसी स्थिति निर्मित हो गई है आपसी मनमुटाव गुटबाजी इन सब को परे रखकर हमें कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करना है और प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में मजबूत सरकार का गठन करना है यह तभी संभव हो सकता है जब हम सब एकजुट होकर व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करेंगे और कहां की भाजपा के झूट और झूठी लोक लुभावनी बातों बढ़ती महंगाई प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को घर घर जाकर आम जनता को बताएं कार्यक्रम को कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर सत्यनारायण पाटीदार महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष पल्लवी भंडारी ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन मंडल अध्यक्ष राजेश भंडारी नगर अध्यक्षराजेश नागोरी ने भी संबोधित किया कार्यक्रम के पूर्व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर एवं 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम के पश्चात श्रीमती नूरी खान की उपस्थिति में सिंगोली तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलासिया के सरपंच ने अपने साथियों के साथ भाजपा को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिनका सभी पदाधिकारियों ने माला पहना कर और गले में दुपट्टा पहना कर स्वागत सत्कार किया कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत काठेड जिला उपाध्यक्ष संजय नागोरी नीमच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना सुरेशचंद्र शर्मा रतनगढ़ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय तिवारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशरफ मेव गुड्डू सौभागमल नागोरी जमील मोहम्मद मेंव बनवारी जोशी  ज्ञानमल भंडारी युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बालकिशन धाकड़ धीरज मोटानाक राजकुमार छिपा सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे श्रीमती नूरी खान ने किए बजरंग व्यामशाला में स्थित बालाजी के दर्शन रविवार को नारी सम्मान योजना के शुभारंभ और कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने के लिए आई प्रदेश कांग्रेस की तेजतर्रार उपाध्यक्ष एवं नीमच जिला प्रभारी श्रीमती नूरी खान का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नगर में प्रवेश के दौरान भव्य स्वागत सत्कार किया तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों के साथ जुलूस के रूप में स्थानीय बजरंग व्यामशाला परिसर में स्थित बालाजी मंदिर पहुंचे जहां सभी ने बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की प्रार्थना की तत्पश्चात जुलूस के रूप में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments