कुकड़ेश्वर थाने में श्रीमान एसडीम महोदय मनासा श्रीमान एसडीओपी महोदय मनासा ,नायाब तहसीलदार महोदय मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं बिजली विभाग के अधिकारी और थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर की उपस्थिति में शांति समिति और आगमी त्योहार हनुमान जयंती महावीर जयंती को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई. जिसमें धार्मिक आयोजन के आयोजकों से धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की और शांतिप्रिय तरीके से त्यौहार मनाने की बात कही. आयोजको ने पुलिस को आश्वस्त किया कि धार्मिक कार्यक्रम प्रशासन के नियमों के बीच रह कर आयोजित किये जायेंगे. शांति समिति की इस बैठक मे जहा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे वहीं समिति सदस्य और नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।


0 Comments