नीमच। श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मन्दिर, स्नेह नगर, इन्दौर में रामनवमीं को हुए दुःखद हादसे में करीब 36 लोग असामयिक कालग्रास हो गए। इस विदारक घटना से पूरा इंदौर शोक में डूबा हुआ है। इस हादसे से हम भी उतने ही आहत और विचलित है। पूज्य सिन्धी पंचायत नीमच सदैव सुख-दुःख में बराबर का भागीदार रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने के लिये 'पूज्य सिन्धी पंचायत' के तत्वावधान में नीमच नगर के सभी समाज की समस्त सामाजिक-धार्मिक-राजनीतिक संस्थाओं, संगठनों व सम्पूर्ण समाजजनों द्वारा दिनांक 02 अप्रेल 2023, रविवार को प्रातः 9 बजे स्थानीय श्री भाग्येश्वर महादेव 'आश्रम' मन्दिर स्थित श्री गोविन्दराम आलमचन्द हाल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। "श्रद्धांजलि सभा" में दिंवगत आत्माओं को 'श्रद्धा सुमन' अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।


0 Comments