Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रहाटकर ने ली निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में विजयश्री के लिए आज से ही जुट जाएं- रहाटकर निम्बाहेड़ा राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करना होगा। उक्त विचार गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान भाजपा की संगठन सह प्रभारी श्रीमती विजया रहाटकर ने निम्बाहेड़ा विधानसभा पदाधिकारियों की बैठक में व्यक्त किए। राष्ट्रीय सचिव रहाटकर ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने एवं चुनाव में बूथ स्तर पर कार्य करने के बारे में विस्तार से चर्चा की बैठक के आरम्भ में राष्ट्रीय सचिव रहाटकर, उदयपुर संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चितौड़गढ़ जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय, जिलाध्यक्ष गौतम दक, पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। ततपश्चात पूर्व मंत्री कृपलानी ने राष्ट्रीय सचिव रहाटकर को गुलदस्ता एवं निम्बाहेड़ा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, कैलाश गुर्जर, रामचंद्र माली ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने किया एवं आभार विधानसभा संयोजक अशोक नवलखा ने व्यक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौतम दक ने अतिथियों को निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की बूथ स्तरीय संरचना के बारे में अवगत कराते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा में विजयश्री के लिए आमजन तक सकारात्मक सोच लेकर जाने का संकल्प लेने का आव्हान किया बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कृपलानी ने राष्ट्रीय सचिव रहाटकर को निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के चार साल के राज में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की कांग्रेस के पददगिकरियों द्वारा राजनैतिक द्वेषता के चलते हत्याएं एवं कानूनी कार्यवाहियां की जा रही है, लेकिन भाजपा का आम कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए तैयार है बैठक को संभाग प्रभारी हेमराज मीणा एवं चित्तौड़गढ़ जिला संगठन प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया बैठक में भाजपा के जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला प्रमुख, उपप्रमुख, पंचायत समिती प्रधान, उपप्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष, विधानसभा में स्थित राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सभी मोर्चो के मंडल अध्यक्ष, विस्तारक, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, मंडल बूथ संयोजक एवं अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि सहित विधानसभा सोशल मीडिया एवं आई.टी संयोजक आदि उपस्थित रहे।


भीलवाड़ा प्रतापनगर थाना पुलिस ने बुधवार को कार से पौने सात करोड़ रुपए जब्त किए। यह रकम गुजरात पॉसिंग की कार में गुप्त चैम्बर में छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार सवार दो जनों को हिरासत में लिया कार में नोटों के बंडल देख पुलिस भी रह गई दंग, तीन मशीनों को नोट गिनने में लगे चार घंटे भीलवाड़ा प्रतापनगर थाना पुलिस ने बुधवार को कार से पौने सात करोड़ रुपए जब्त किए। यह रकम गुजरात पॉसिंग की कार में गुप्त चैम्बर में छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार सवार दो जनों को हिरासत में लिया। इनसे रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का प्रथम दृष्टया मानना है कि रकम हवाला कारोबार की हो सकती है। भीलवाड़ा पुलिस के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी रकम पकड़ने की कार्रवाई है। पुलिस ने आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को इस बारे में सूचना दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कार में बड़ी रकम ले जाई जा रही है। उदयपुर रोड पर आवरी माता मंदिर के निकट कार रुकवाई। उसमें दो जने सवार थे। उनसे पूछताछ की तो हाव-भाव संदिग्ध लगे। इस पर कार और सवार दोनों व्यक्तियों को प्रतापनगर थाने लाया गया। यहां कार की तलाशी लेने पर आगे की दोनों सीट और पीछे डिक्की में बने गुप्त चैम्बर में नोटों के बंडल मिले। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू को दी। वीडियोग्राफी में गणना, डीएसपी सुपरविजन में रहे बड़ी रकम होने के कारण नोटों को कार से निकालने से लेकर गिनती तक की वीडियोग्राफी कराई गई। डीएसपी रामचन्द्र चौधरी की निगरानी में थानाप्रभारी गोदारा और उनकी टीम ने गिनती की। बैंक से नोट गिनने की तीन मशीनें मंगवाई गई। नोट गिनने में चार घंटे लगे। कुल 6 करोड़ 75 लाख रुपए बरामद हुए। इनमें अधिकांश 500-500 के नोटों के बंडल थे। दो हजार के नोटों के बंडल भी मिले, लेकिन उनकी संख्या कम थी। कार से हिरासत में लिए युवकों ने अपना नाम मेहसाणा के वसई डाबला (गुजरात) निवासी राहुल चावडा व जयदीपसिंह चावडा बताया। दोनों से रकम के बारे में पूछताछ की जा रही थी।

Post a Comment

0 Comments