Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ द्वारा शहीद दिवस पर अहिंसा मार्च एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया

निम्बाहेड़ा 23 मार्च 23 शहर में गुरुवार को शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ द्वारा शहीद दिवस पर अहिंसा मार्च एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया प्रकोष्ठ एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक महेश धूत ने बताया कि शांति एवं अहिंसा विभाग के आदेशानुसार अहिंसा मार्च रैली का प्रारम्भ शहर के मालगोदाम मार्ग स्थित प. जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ रैली में आगे-आगे डीजे पर देश भक्ति से ओत प्रोत गीत बज रहे थे। पिछे उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, ब्लॉक संयोजक महेश धूत, सह संयोजक रामसिंह जाट, वरिष्ठ पार्षद बन्सीलाल राईवाल, कालेज छात्र संघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, महाविधालय प्रार्चाय इशाक मौहम्मद, नायब तहसीलदार दिव्येशकांत परमार,सीबीईओ श्रीमती नीतु गुप्ता, महिला बाल विकास विभाग की मधु जैन, प्राध्यानाचार्य अरविन्द कुमार मुन्दड़ा, अनिल कुमार झंवर, नसीम रंगरेज, तहसीम खांन,गांधीवादी विचारक भजन जिज्ञासु, एजाज अहमद , मदनलाल चपलोत, बिहारीलाल सोंलकी, अशोक शर्मा, लोकेश खटीक,गुलाम रसुल दायमा, अरविन्द गोयल, नितेश आंजना, शिक्षकगण विजेश राव मराठा, राजमल प्रजापत,अनिल चेलावत, अनिल कोठारी, आमीर मेव, सोहेल गोरी, राधेश्याम तेली, सुनीता रावत, मांगीलाल कुमावत, महिपाल, अनिता गुर्जर, मधु गुगलिका, प्रदीप शर्मा,मिठूलाल लोढ़ा, यशवन्त जैन, भगवतीलाल भांबी, डॉ. नीलम सेठी, डॉ. अशोक मुलानी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, विधालय के छात्र- छात्राओं आदि रेली में इंकलाब जिंदाबाद एवं शहीदे ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहे के नारे लगाते हुए चल रहे थे। अहिंसा मार्च कैंची चौराहा, चन्दन चौक, परशुराम सर्कल, डांडी मार्च स्मारक, मण्डी चौराह, प्रताप सर्कल होते हुए राजकीय जिला चिकित्सालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सर्वधर्म प्रार्थना सभा में तब्दील हो गई यहां उपखण्ड अधिकारी सिरवी, पालिकाध्यक्ष शारदा एवं ब्लॉक संयोजक धूत ने विचार  रखे तद्पश्चात राजकीय महाविद्यालय परिसर में स्थित शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रृद्धांजलि दी गई।

Post a Comment

0 Comments