चीताखेड़ा -1मार्च। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन के तत्वावधान में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का मंगलवार को चीताखेड़ा मैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद दक के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया । सर्व प्रथम आवरी माता दरवाजे से ढोल ढमाकों के साथ हाथ से हाथ जोड़ों अभियान भव्य जुलूस के रूप में प्रारंभ हुआ सभी नेता विशाल जुलूस के रूप में गांव के मुख्य मार्गो से हाथ से हाथ जोड़ते हुए चल रहे थे। जगह जगह कांग्रेस समर्थित के अलावा आम ग्रामीणों ने भी फूल मालाओं एवं साफा बंधवाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सभी नेताओं ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा और विकास यात्रा को ढकोसला बताया मंगलवार को चीताखेड़ा में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमराव सिंह गुर्जर ने बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ की सरकार ने किसानों को फसलों का बिना सर्वे के ही 100%बीमा और मुआवजा दिलाया। किसानों के बिजली बिल आधे किए। भाजपा चोरों की सरकार है। 18 महिने की कांग्रेस सरकार ने किसान मजदूरों के हित में जो कार्य किया है वो 15साल की भाजपा सरकार नहीं कर पाई। सोयाबीन अतिवृष्टि से हुए नुकसान एवं रबी की फसलों में शीतलहर , ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का बीमा तथा मुआवजा तक नहीं दिला पाए।कांग्रेस की सरकार किसान गरीब मजदूर बनाएंगे नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ हिन्दू मुस्लिमों को आपस में लड़ाकर वोटों की राजनीति करती है।इस बार विधानसभा चुनाव में सौ प्रतिशत 165सीटों से हमारी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है । और यह सर्वे हमारा नहीं बल्कि खुद भाजपा सरकार का सर्वे है इन्हीं के करवाएं गए सर्वे से सकते में आ गए हैं। पूर्व विधायक नन्दकिशोर पटेल ने हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 35सालों में 25साल भाजपा सरकार के रहें हैं भाजपा नेताओं को ललकारते हुए कहा है कि आजाओं खुल्ले मंच पर बहस करने किसने कितना विकास किया। किसानों के हित में कांग्रेस पार्टी काम करती है। जब जब कांग्रेस पार्टी की सरकार रही है प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को फसलों में हुए नुकसान का बीमा और मुआवजा दिलाया है। भाजपा ने कभी किसानों के हित में काम नहीं किया है। भाजपा ऐसी नितियां बनाती है जो किसानों के विरुद्ध हो जाती है। वर्तमान में गेहूं की अच्छी पैदावार हुई है और किसानों के गेहूं के अच्छे भाव मिलने का समय आया तो सरकार ने खाद्य निगम के माध्यम से गेहूं आयात कर लिया और हमारे किसान भाईयों को गेहूं के भाव कम मिल रहा है। अपने चंद उद्योग पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने कहा कि चिताखेड़ा क्षेत्र ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी कांग्रेस सरकार बनते ही जनहित के सारे कार्य किए जाएंगे जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने अपने उद्बोधन में कहा है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा दिलों को जोड़ने का काम करती है भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हम अपने क्षेत्र से कर रहे हैं कांग्रेस ने हमेशा हर वर्ग के बारे में सोचा व हर वर्ग की उन्नति के लिए कार्य किया नीमच ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नाथूसिंह राठौर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राठौर , हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के प्रभारी विनोद सिंह,गुर्जर समाज जिला अध्यक्ष चंपालाल गुर्जर, पूर्व मंडी सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर्वत सिंह जाट,उपसरपंच विकास प्रजापत ने भी अपने विचार व्यक्त किए गए हैं। इस मौके पर नरेंद्र सिंह राणावत करारिया महाराज , पूर्व सरपंच बाबूलाल जाट,लियाकत मंसूरी सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता वह आम जनता मौजूद थे मंच पर विराजित सभी नेताओं को माली समाज की ओर से माली समाज अध्यक्ष पटेल नन्दराम माली, पूर्व उपसरपंच रतन लाल माली, राधेश्याम भदेरिया, मोतीलाल माली, दशरथ माली, गोपाल माली ने साफा बंधवाकर फुलों की मालाओं से स्वागत किया गया। विनय जावरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर पर सभी नेताओं को फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया कांग्रेस में की सदस्यता ग्रहण इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की रीति निती से प्रभावित होकर श्रीमती कविता शर्मा ने भाजपा से ताल्लुक तोड़ते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिस पर उपस्थित नेताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन ने किया।
0 Comments