ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही थाना नारायणगढ टीम व्दारा लापता नाबालिक बालिका को जामनगर (गुजरात) से किया दस्तयाब कार्य का विवरण पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा नाबालिक बालक बालिकाओं के संबंध मे ऑपरेशन मुस्कान अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर मन्दसौर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन मे श्रीमान अतिरक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ श्री मनोज रत्नाकर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी तेजेन्द्र सिंह सेंगर के कुशल नेतृत्व उनि अभिषेक बौरासी व्दारा नाबालिक गुमशुदा बालिका को जामनगर गुजरात जाकर दस्तयाब किया गया घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 16.11.22 को सूचनाकर्ता ने चौकी बुढा पर अपनी नाबालिक पुत्री उम्र 17 वर्ष के घर से चले जाने संबंधी रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना नारायणगढ पर अपराध क्र 375/22 धारा 363 भादवि का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना प्रकरण मे तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र एंव साईबर सेल मन्दसौर की मदद से नाबालिक गुमशुदा को जामनगर गुजरात से सफलता पुर्वक दस्तयाब किया जाकर माता पिता के सुपुर्द किया गया सरायहनीय कार्य उक्त कार्यवाही मे उनि अभिषेक बौरासी,का.प्र.आर.401 विशाल यादव, का.प्र.आर. आशीष बैरागी(साइबर सेल) , आर.936 दिनेश,आर 222 कन्हैयालाल गुर्जर, महिला आर 889 रिंकु चौहान , सैनिक 1004 कृष्णपाल सिंह , की सराहनिय भूमिका रही ।


0 Comments