Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

भाजपा का गौरव दिवस मनाना मात्र दिखावा है आम आदमी पार्टी आप पार्टी द्वारा 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।

मंदसौर । आप पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्री गंगाराम पाटीदार ने बताया कि भाजपा इन दिनों गौरव दिवस कार्यक्रम कर दिखावा करने के साथ ही जनता का पैसा बर्बाद कर रही है ,जहां तेलिया तालाब परिसर में गौरव दिवस कार्यक्रम में सम्राट यशोधर्मन की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है किंतु पूर्ववत तेलिया तालाब 56 बीघे की जमीन में था ,उस पर अतिक्रमण कर प्रभावशाली लोगों द्वारा अत्यंत छोटा कर दिया गया है, उन अतिक्रमण करने वालों का भाजपा सरकार ,इनके मंत्री विधायक समर्थन कर रहे हैं।जहां दूसरे अतिक्रमण कर्ताओं का अतिक्रमण हटाने के लिए तुरंत बुलडोजर चल रहे हैं वहां इन प्रभावशाली अतिक्रमणकारी नेताओं का हार फूल से स्वागत किया जा रहा है एवं नीमच के नयागांव बैरियर पर रोज लाखों रुपए का भ्रष्टाचार हो रहा है एवं वाहन चालकों से अवैध वसूली डंडे के दम पर की जा रही है। इनका आम आदमी पार्टी द्वारा विगत 2 वर्षों से निरंतर विरोध किया जा रहा है ।सारे सबूत और सीडी बनाकर देने पर भी उन लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। नयागांव बैरियर पर अधिकारियों द्वारा गुंडों को नियुक्त कर रखा है और डंडे के दम पर अवैध वसूली हो रही है, जिसमें सारे भाजपा के पदाधिकारियों एवं उच्च नेताओं को बंदरबांट किया जा रहा है। इन सभी पर ध्यान आकर्षित करवाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है ,इन्हीं के विरोध में 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments