सातरुंडा चौराहे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्राले ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में तीन से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है रतलाम। शहर के पास सातरुंडा चौराहे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्राले ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत होने की आशंका है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है सड़क हादसे में पांच के शव जिला अस्पताल भेजे गए हैं। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज भिजवाए गए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राले की गति काफी तेज थी। अचानक अनियंत्रित होकर ट्राले ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और वे ट्राले की चपेट में आ गए। मौके पर हादसे के शिकार लोगों के क्षतविक्षत शव पड़े हैं। सूचना पर पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर रवाना हो गए हैं उल्लेखनीय है कि सातरुंडा चौराहा जिले का व्यस्त चौराहा है। यहां अक्सर तेज गति से आते वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। इस चौराहे पर पहले भी अनेक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। चौराहे पर चारों तरफ से अनियंत्रित गति से वाहनों की आवाजाही लगी रहती है, लेकिन इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जाता है।


0 Comments