इंदौर 14 दिसम्बर 2022 इंदौर जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अन्तर्गत चयनित ढाई लाख हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित करते हुए आज हितलाभ के प्रमाण पत्र वितरित किये गये। खरगोन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में दो हजार हितग्राहियों को हितलाभ के प्रमाण पत्र दिये गये। इसके साथ ही इंदौर जिले में भी वार्डवार तथा ग्राम पंचायतवार कार्यक्रमों का आयोजन कर शेष हितग्राहियों को प्रमाण पत्रों का तरण किया गया। मुख्य कार्यक्रम इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के मुख्य आतिथ्य में पंचम की फेल में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, श्री गौरव रणदिवे, महापौर परिषद के सदस्य श्री राजेश उदावत तथा श्री नंदकिशोर पहाड़िया, पार्षद गण सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में खरगोन में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खरगोन से इंदौर के लाभार्थियों से वर्चुअली चर्चा भी की कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाने का बड़ा अभियान है। इस अभियान के अन्तर्गत घर-घर जाकर हितग्राहियों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया गया और उनकी समस्याएं निराकृत की गई। उन्होंने कहा कि राज्य शासन हर जरूरतमंद की सेवा के लिये कटिबद्ध है। राज्य शासन द्वारा अपनी कटिबद्धता का परिचय कोरोना जैसी महा विपदा काल में भी दिया गया। कोरोना काल की महा विपदा में सभी जरूरतमंदों को दवाईयां, इलाज, भोजन आदि की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी गई कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान देश का एक बड़ा और अपने तरह का अनूठा अभियान है। इस अभियान में लाखों लोगों को लाभ पहुंचाना एक बड़ी उपलब्धि है। यह अभियान जनसेवा का बड़ा अभियान बन गया है विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि शासन प्रशासन ने कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य किये हैं। शासन द्वारा सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिये योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर 2022 से की गई थी। यह अभियान 31 अक्टूबर तक संचालित किया गया। शासन निर्देशों के अनुरूप नगर निगम इन्दौर जिले में घर-घर सर्वे कर पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया। इनके द्वारा ढाई लाख हितग्राही चयनित किये गये। इन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।
0 Comments