Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मंदसौर में फिर पुष्पा फिल्म के अंदाज में तस्करी, पुलिस को शक न हो इसलिए 180 बोरों में 18 क्विंटल डोडाचुरा रखा


मंदसौर में डोडाचुरा तस्कर सक्रिय है। एक बार तस्करों ने पुष्पा फिल्म के अंदाज में तस्करी को अंजाम दिया। पुलिस 4 तस्करों को अरेस्ट किया है। ये तस्कर पेट्रोल टैंकर के अंदर प्लास्टिक के 180 बोरों में 18 क्विंटल डोडाचुरा छुपाकर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर मंदसौर की सीतामऊ पुलिस ने इन्हें ट्रेस करते हुए गिरफ्तार कर लिया और साजिश नाकाम कर दी। तस्करों ने पुष्पा फिल्म देखकर तस्करी को अंजाम दिया है पुष्पा अंदाज में तस्करी4 तस्करों ने पुष्पा फिल्म के अंदाज में तस्करी की प्लानिंग बनाई, जिससे पुलिस को पता न चले कि पेट्रोल टैंकर में डोडाचुरा ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जैसे ही टैंकर की जांच की तो उसके अंदर प्लास्टिक के 180 बोरों मिलें, जिसमें 18 क्विंटल डोडाचुरा रखा था। इसकी कीमत 36 लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिमियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है पकड़े गए डोडाचुरा तस्कर
सीतामऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कारवाई करते हुए सुवासरा रोड सालरिया फंटा के हनुमान मंदिर के पास से टैंकर क्रमांक RJ04 GA1946 को रोका तो उसमें गणपत उर्फ गणेश पिता हुकमाराम जाट (23) निवासी सिंदरी दरकुड़ी थाना सिंदरी जिला बाड़मेर, श्रवण सिंह पिता राघु सिंह गुर्जर (36) निवासी ढाबला महेश मंदसौर, शंकर सिंह उर्फ बबलु पिता मांगु सिंह गुर्जर (26) निवासी ढाबला महेश मंदसौर, हनुमान पिता कानाराम माली (26) निवासी ग्राम बीरई तहसील बावड़ी थाना खेड़ापा जिला जौधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।राजस्थान ले जा रहे थे डोडाचुरा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये डोडाचूरा ढाबला महेश गांव से राघु सिंह पिता शंकर सिंह गुर्जर से लिया था और इसे राजस्थान के जोधपुर जिले के जालौर खारी निवासी हनुमान राम पिता झालाराम जाट को देने जा रहे थे। फिलहाल डोडाचूरा लेने और देने वाले दोनों ही आरोपी फरार है। बता दें कि सीतामऊ पुलिस ने इससे पहले भी इसी तरह पानी के टैंकर में स्कीम बनाकर तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त किया था।

Post a Comment

0 Comments