मंदसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया के द्वारा जिले के समस्तघ थाना/चौकी प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधियों के प्रति सख्त एवं कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में मंदसौर पुलिस द्वारा 10 माह पूर्व जनता कॉलोनी में चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्त को पूणे महाराष्ट्र की ईरानी बस्ती से गिरफ्तार करने में बडी सफलता मिली है घटना का संक्षिप्ती विवरणः- दिनांक 10 फरवरी 2022 को दोपहर के समय जनता कॉलोनी क्षेत्र मंम सड़क पर पैदल घूम रही महिला के साथ दो अज्ञात बाइक सवारों ने गले से चेन छीन कर भाग निकले थे । मंदसौर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया द्वारा घटना के उद्भेदन हेतु जिले के समस्त आला अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए सफल उद्भेदन हेतु निर्देशित करते हुए लगातार मार्गदर्शन दिए जा रहे थे । उक्त घटना के उदभेदन हेतु जिले की कंई पुलिस टीमें गठित की गई, जिन्हें अलग-अलग दिशाओं में कार्य करने हेतु लक्ष्य दिए गए थे। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न दिशा में लगातार परिश्रम कर आरोपियों की पतारसी हेतु विभिन्न दिशाओं में तत्परता से अग्रसर होकर कड़ी मेहनत से कार्य किया गया। चूंकि आरोपियों द्वारा मंदसौर में घटना घटीत करने के बाद नीमच की तरफ भागे थे तथा उसी दिन शाम को 5:00 बजे नीमच में भी ऐसी ही समान घटना कारित की गई थी। मंदसौर जिले कि टीम के द्वारा मंदसौर एवं जिला नीमच में विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की पतारसी हेतु विभिन्न दिशाओं में कार्य किया गया । श्री अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन एवं श्री गौतम सोलंकी अति.पुलिस अधीक्षक एवं श्री सतनाम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में श्री जितेंद्र सिसोदिया निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यकुशलता, व्यावसायिक दक्षता एवं तकनीकी कौशल के आधार पर आरोपियों की पतारसी के सम्बन्ध एक महत्वपूर्ण सुराख प्राप्त हुआ । आरोपियों की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के उपरांत एक विशेष टीम गठित कर महाराष्ट्र तरफ रवाना की गई थी । किन्तु आरोपी बहुत चतुर ओर चालाक होकर सम्पूर्ण भारतवर्ष में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने में शोहरत रखते है तथा संगठित गिरोह में आश्रय लेते है, जिस कारण आरोपी पुलिस टीम की गिरफ्त में न आ पाया और पुनः फरार होने में सफल रहे जितेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में टीम द्वारा पुनः आरोपियों की गिरफ्तारी को लक्ष्य निर्मित कर पुनः कार्य प्रारंभ करते हुए लगातार प्रयास ओर कवायद जारी रखे गए। लगातार प्रयासो ओर अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप पुनः आरोपियों के संबंध में सुराख प्राप्त हुए। वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर निरीक्षक नितेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में नए सिरे से ऊर्जावान तरीके से पुनः एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतारसी हेतु महाराष्ट्र रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी की हर गतिविधि पर नजर रखते हुए नजर बनाए रखी, तथा पूर्व में कई गयी गलतियों से सबक लेकर किसी भी गलती की पुनरावृत्ति न होने का विशेष ध्यान रखा गया। लगातार परिश्रम और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप लक्ष्य भेदने में सफलता, घटना में शामिल गिरोह का एक सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आने से अर्जित हुई इस प्रकार असफल होने के बाद भी श्री जितेंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में लगातार प्रयास कर नए ऊर्जावान तरीके से कार्य करते हुए लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा से प्रेरित होकर लगातार व अथक परिश्रम से अपनी कार्यकुशलता और बेशक दक्षता के आधार पर विशेष प्रयासों के परिणाम स्वरूप 10 माह पूर्व घटना का सफल उद्भेदन करने में एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है इस प्रकार मंदसौर पुलिस द्वारा अथक व लगातार परिश्रम के परिणामस्व रूप न केवल घटना में आरोपी को गिरफ्तार किया गया बल्कि मंदसौर की वारदात में लूटी चेन के साथ- साथ न नीमच जिले में भी की गई वारदात में लूटी गई सोने की चेन को भी बरामद करने में सफलता प्राप्तु की गई है गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम:- आरोपी सलमान पिता शब्बीर ईरानी उम्र 20 वर्ष निवासी देवझिरी कॉलोनी, ईरानी बस्ती, सेंधवा जिला बडवानी जप्तशुदा मश्रुका :- 1. 01 सोने की चेन वजनी 10 ग्राम कीमती 54 हजार रूपये 2. 01 सोने की चेन वजनी 20 ग्राम कीमती 01 लाख 08 हजार रूपये पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अमित सोनी, थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक जितेन्द्र सिंह सिसौदिया, उनि भरत चावड़ा, उनि मनोज गर्ग, उनि संजय प्रतापसिंह, उनि सतेन्द्र सिंह, सउनि आशीष शर्मा, प्रआर आशीष बैरागी, प्रआर मुजफ्फर, प्रआर. रमीज राजा, प्रआर अर्जुनसिंह, प्र.आर. कमल थावलिया, प्रआर मुनव्वर, आर. मनीष बघेल, आर. हरीश, आर भानुप्रताप, आर. रतन, मप्रआर अनिता का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।


0 Comments