Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

सब्जी मंडी विक्रेता एवं मंडी व्यापारियों के बीच वाद-विवाद होने से सब्जी मंडी विक्रेताओं द्वारा चक्का जाम किया गया


शामगढ़ 17/11/2022 शामगढ़ नगर में कृषि उपज मंडी प्रांगण में सब्जी मंडी की नीलामी होती आ रही है- परंतु कृषि उपज मंडी में फसल की आवक ज्यादा आने से सब्जी विक्रेताओं को सब्जी की नीलामी के लिए जगह नहीं मिल पा रही -इसी बात को लेकर मंडी व्यापारी एवं सब्जी विक्रेताओं के बीच वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई एवं आज- दिनांक 17 नवंबर 2022 को मंडी प्रांगण में सब्जी विक्रेताओं द्वारा सब्जी नीलाम नहीं की गई-- एवं चक्का जाम किया गया सब्जी विक्रेता संघ के-- देवी लाल माली द्वारा बताया गया कि मंडी व्यापारियों द्वारा मेरे साथ वाद विवाद किया गया-   मौके पर प्रभारी तहसीलदार प्रतिभा भामोर /भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार /थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति पहुंचे एवं मामले को लेकर मंडी व्यापारियों को एवं सब्जी विक्रेताओं को समझाइश दी गई -इसके पश्चात चक्का जाम खोला गया एवं सब्जी नीलामी की गई

Post a Comment

0 Comments