Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच नारकोटिक्स विभाग में प्रधान आरक्षक पाटीदार के वायरल वीडियो पर बोले कांग्रेस नेता सुरेश धनगर आरक्षक के ऊपर होनी चाहिए सख्त कार्रवाई


कांग्रेस नेता सुरेश धनगर धनगर ने कहा की नीमच नारकोटिक्स विभाग मैं पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रमोद पाटीदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें किस प्रकार से किसानों को फसाकर तोड़बट्टे की बात कहता दिखाई दे रहा है ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो इनकी सीबीआई जांच हो और इनकी संपत्ति जब तक करें सरकार और इनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाएं सरकार जिस प्रकार से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माफिया राज खत्म करने की बात कह रहे हैं और उनके अधिकारी किस प्रकार से किसानों को फसाने के लिए नए तरीके ढूंढते हैं और मोटी रकम ऐठ लेते हैं भ्रष्ट अधिकारी ने आज तक कितने निर्दोष किसानों को फंसाया है इसकी जांच होनी चाहिए जिन निर्दोष किसानों को इस भ्रष्ट अधिकारी ने फंसाया है उनको न्याय मिलना चाहिए कांग्रेस नेता सुरेश धनगर का कहना है जिस प्रकार राजस्थान सांसद सीपी जोशी जी द्वारा जो थप्पड़ मारा गया था मेरा यही कहना है हमारे सांसद सुधीर गुप्ता जी इस विषय पर मौन क्यों हैं अभी तक क्या वह भी थप्पड़ मारेंगे इस अधिकारी को या पूर्व में हुए मामले की तरह इसको भी दबा दिया जाएगा अगर ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर सख्त कार्रवाई नहीं हुई कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतर कर आंदोलन करेगी नीमच के हजारों निर्दोष किसानों को ऐसे भ्रष्ट अधिकारी कुछ पैसों के लालच में फसाकर जेल की सलाखों में पहुंचा देते हैं क्षेत्र का अन्नदाता किसान आज इनकी कार्रवाई से डरकर मैदान में लड़ाई नहीं लड़ना चाहता हाल ही में जीरन क्षेत्र के कुचडोद के किसान ने अधिकारियों से तंग आकर आत्महत्या का वीडियो वायरल हुआ था कब तक मेरे देश का अन्नदाता किसान इस तरह आत्महत्या करेगा देश में सरकारें अन्नदाता किसानों के नाम पर बनती है। लेकिन ऐसे मौके पर हमेशा जनप्रतिनिधि चुप दिखाई देते हैं अभी तक किसी बड़े नेता का या जनप्रतिनिधि का कोई बयान स्पष्ट नहीं आया है इसमें संदेह का विषय यह है कहीं इनकी मिलीभगत से तो यह नहीं हो रहा है आखिर इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के पीछे किसी का तो हाथ है जब तक वह सामने नहीं आ जाता तब तक क्षेत्र के अन्नदाता किसानों को न्याय नहीं मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments