इंदौर उज्जैन के बीच शिप्रा नदी पुल पर इंदौर से आ रही तेज रफ्तार बस पलटी खा गई इस दुर्घटना में 3 की मौत हो गई है एवं 12 यात्री घायल बताए जा रहे हैं घायलों को इंदौर एवं देवास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौहान ट्रेवल्स की बस करीब 40 सवारियों को लेकर इंदौर से देवास जा रही थी। यह शिप्रा ब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया। लोगों ने पलटी बस को खड़ा किया। बस के नीचे दो लोग दबे मिले। वहीं बस के अंदर फंसे लोगों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। मृतकों में सेजल (23) पिता अरविंद चौधरी निवासी जेतपुरा, रश्मि (40) पति धर्मेंद्र परिहार निवासी गजरा गियर्स और एक अन्य शामिल है बस तेज रफ्तार थी, अनियंत्रित हुई बस में सवार यात्री ब्रिजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि हम गाड़ी से इंदौर से देवास जा रहे थे। बस की गति काफी तेज थी। जैसे ही बस शिप्रा ब्रिज पर पहुंची, अचानक से वह लहराई और पलटी खा गई। इस दौरान कुछ लोग एकत्रित हो गए और बस को उठाने की कोशिश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद बस को सीधा किया गया। बस पूरी भरी थी। करीब 40 लोग सवार थे बस खचाखच भरी हुई थी घायल भारत सिंह राठौर ने बताया कि मैं चौहान बस में इंदौर के मधुमिलन चौराहे से बैठा था। पूरी गाड़ी पैक थी। कुछ लोग खड़े हुए थे। ड्राइवर इंदौर से ही बस को काफी तेजी से दौड़ा रहा था। कई बार वह वाहनों को कट मारते हुए पूरी गाड़ी को लहरा रहा था। ब्रिज के पास अचानक बस पलटी खा गई। बस में सवार 12 से 15 लोग घायल हुए हैं अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
बस में सवार यात्रियों का कहना है कि बस (Indore – Dewas bus accident) ने करीब 6 बजे इंदौर से रवाना हुई थी। करीब पौने 7 बजे बस शिप्रा ब्रिज से आगे करीब 500 मीटर दूर स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची ही थी, कि अचानक से एक वाहन आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे तेज रफ्तार बस लहराकर पलटी खा गई दुर्घटना में 2 की मौत, 7 घायल
इस बस दुर्घटना (Indore – Dewas bus accident) के संबंध में एडिशनल एसपी देवास मनजीत सिंह चावला का कहना है कि शिप्रा ब्रिज पर हादसा हुआ है। बस एमपी 41 पी 1562 इंदौर से देवास की ओर जा रही थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। 7 लोग घायल हैं, जिन्हें देवास जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे से यातायात (Indore – Dewas bus accident) बाधित हो रहा था, जिसे तत्काल क्लियर करवाया गया। चश्मदीदों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी हादसे में यह लोग हुए घायल


0 Comments