Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

पुलिस की दंबंगाई खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर ने तलवार से पडोसी एडवोकेट सुदामा पर किया जान लेवा हमला पीपुल्स अस्पताल में चल रहा इलाज पुलिस महानिदेशक से दंमग रिपुदमन भदौरिया पर उचित जाँच कर कार्यवाही की मांग

भोपाल। राजधानी के छोला के अंतर्गत सुदामा प्रसाद एडवोकेट चोराठिया पिता गोकुल प्रसाद चोराठिया मकान नं 1 सिद्धि विनायक सिटी ग्राम महोली शंकर मंदिर के सामने अयोध्या बायपास रोड निवासी को दिनांक 16/11/2022 को रात्रि 10:30 बजे पडोस मे रहने वाले खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर रिपुदमन भदौरिया ने जान से मारने की नियत से तलवार से जान लेवा हमला कर दिया पीडित के द्वारा बताया गया है कि नंदन सिंह रावत ने पकड़ा ओर भदौरिया ने तलवार से हमला किया ! इस मामले की भनक मिलते ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक शिवप्रसाद अहिरवार ने पीडित परिवार से संपर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया है कि खुफिया विभाग मे पदस्थ इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह भदोरिया  पुलिस कर्मी ने मेरे उपर जातिगत भावना के कारण मुझ पर हमला किया गया है गंभीर हालत में पीडित का भोपाल पीपुल्स अस्पताल में इलाज चल रहा है मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता शिवप्रसाद अहिरवार ने बताया है की गंभीर हालत में एडवोकेट सुदामा के बयान लेने के बावजूद भी अभी तक छोला थाना के द्वारा पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज नहीं किया कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक शिवप्रसाद अहिरवार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर होने की वजह से पुलिस नहीं कर रहीं मामला दर्ज कांग्रेस नेता शिवप्रसाद अहिरवार ने मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरुतम मिश्रा व भोपाल पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय से मांग कीं है कि रिपुदमन भदौरिया पर उचित जाँच करा कर ( धारा 307)  25   arms act, sc/st act के तहत धारा 3 (1) 10) का प्रकरण दर्ज कि जाएँ सांथ ही पीडित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए ! यदि पीडित परिवार को न्याय नहीं मिला तो मजबूरन होकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के बेनर तले न्याय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा

Post a Comment

0 Comments