Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

उदयपुर एटीएस की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो पिस्टल जब्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार


निम्बाहेड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक बाइक सवार से दो अवैध पिस्टल जब्त कर मध्यप्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 नवम्बर रविवार शाम सहायक उपनिरीक्षक "सूरज कुमार" को उदयपुर एटीएस हैड कांस्टेबल "तेजेन्द्र सिंह" द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति नीमच रोड़ बांगरेडा मामादेव की तरफ से मोटर साईकिल लेकर आयेगा जिसके पास अवैध हथियार होने की पूर्ण सम्भावना है। जिस पर कोतवाली थानाधिकारी "फूलचंद टेलर" के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक "सूरज कुमार के नेतृत्व में कानिस्टेबल विजय, हेमन्त कुमार, अमित कुमार की टीम गठित की गई। मय जाब्ता प्राईवेट वाहन द्वारा मय अनुसंधान सामग्री वाक्स, लेपटाप, प्रिन्टर, यु.पी.एस, सिल चपडी वगैरा आदि साथ ले लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु थाने से रवाना होकर गश्त करता हुवा एनिकट कच्ची बस्ती निम्बाहेडा पहुंच नाकाबन्दी शुरू की। पुनः सूचना मिलने पर जाब्ता कच्ची बस्ती निम्बाहेडा से रवाना होकर बांगरेड़ा मामादेव गावं से पहले रोड पर पहुंचा और पुनः नाकाबन्दी शुरू की इस दौरान बागरेडा मामादेव की तरफ से एक हिरो कम्पनी की स्पेण्डर प्लस मोटर साईकिल नम्बर एम. पी. 44 एम.यू. 9498 आती हुई नजर आई जिस पर जाब्ता द्वारा मोटर साईकिल को चैक करने हेतु रूकवाने के लिये हाथ का ईशारा किया तो मोटर साईकिल चालक मोटर साईकिल को नाकाबन्दी स्थल से भगाकर ले जाने लगा जिस पर मय जाब्ता द्वारा तुरन्त ही प्राईवेट वाहन को मोटर साईकिल के आगे लगाकर रोका गया। मोटर साईकिल चालक घबरा गया। जिसका नाम पता पूछा तो अपना नाम रोहित पिता स्व. राजेन्द्र सिंह जाति सोंधिया राजपूत उम्र 22 साल निवासी खेरमालिया थाना बघाना जिला नीमच ( मध्यप्रदेश ) होना बताया। रोहित से मोटर साईकिल को भगाकर ले जाने का कारण पूछा तो कोई संतोषपत्र जवाब नहीं दिया। जाब्ते ने रोहित की तलाशी ली गई तो रोहित की तो उसकी पेन्ट की जेब के अन्दर कूल 02 पिस्टल मिली। रोहित से उक्त पिस्टल को अपने कब्जे में रखने के सम्बंध में लाईसेन्स के बारे मे पुछा गया तो लाईसेन्स नही होना बताया। उक्त अवैध दोनों पिस्टलो व मोटर साईकिल जब्त कर अभियुक्त रोहित को गिरफतार किया गया। अभियुक्त रोहित से अवैध हथियारो की खरीद फरोख्त के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है

Post a Comment

0 Comments