Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नागदा के समीप ग्राम खिमलाखेड़ी में रहने वाले भेरूलाल पांचाल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने बुजुर्ग 80 वर्षीय पिता शंकरलाल पर मात्र छोटे से जमीन तो अपने नाम पर करवाने के लिए जान से मारने की नियत जमीन के टुकड़े के लिए कलयुगी बेटा बना बाप का दुश्मन किया प्राणघातक हमला


नागदा के समीप ग्राम खिमलाखेड़ी में रहने वाले भेरूलाल पांचाल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने बुजुर्ग 80 वर्षीय पिता शंकरलाल पर मात्र छोटे से जमीन तो अपने नाम पर करवाने के लिए जान से मारने की नियत जमीन के टुकड़े के लिए कलयुगी बेटा बना बाप का दुश्मन किया प्राणघातक हमला नागदा के समीप ग्राम खिमलाखेड़ी में रहने वाले भेरूलाल पांचाल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने बुजुर्ग 80 वर्षीय पिता शंकरलाल पर मात्र छोटे से जमीन तो अपने नाम पर करवाने के लिए जान से मारने की नियत पर प्राणघातक हमला कर दिया। यही नहीं हमले के दौरान पहले तो भेरुलाल पांचाल ने अपने बुजुर्ग पिता पर डंडों से मार कर उसके दोनों पैर को घायल कर जमीन पर पटक दिया। उसके बाद पास में रखे पत्थर से सिर पर वार कर दिया। जिससे बुजुर्ग पिता मृत्य अवस्था में हो गया ।उसके बाद यही कलयुगी भेरूलाल के द्वारा पास में रखें बड़े पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने जा रहा था ।परंतु वहां पर कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर जैसे तैसे भेरूलाल के हाथ से पत्थर को छुड़ा लिया। परंतु उसके बाद भी भेरूलाल का गुस्सा शांत नहीं हुआ। तो घर में रखी तलवार लाकर बीच-बचाव करने आए लोगों पर वार करना शुरू कर दिया। जिसमें अमृतलाल नामक व्यक्ति बाल-बाल बचा और चलाई गई। तलवार से पास में खड़ी गाड़ी का इंडिकेटर कट गया। उसके बाद सभी ग्रामीण जनों ने भेरूलाल को एकजुट होकर भगाया। तो वह घर में जाकर छुप गया ।और ग्रामीणों की मदद से जैसे तैसे बुजुर्ग शंकरलाल को मंडी थाने पर लाया गया। जिस पर मौजूद अधिकारी ने सामान्य धाराओं पर अपराध पंजीबद्ध कर शंकरलाल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भेज दिया ।परंतु शंकरलाल की स्थिति गंभीर होने के चलते शासकीय अस्पताल ने उन्हें उज्जैन रेफर कर दिया है। इधर परिजनों के द्वारा उच्च अधिकारियों को धारा बढ़ाने एवं जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला करने जैसी गंभीर धाराएं बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों से आवेदन के माध्यम से गुहार लगाई है। अब देखना है कि थाना नागदा के द्वारा इस कलयुगी बेटे भेरूलाल के लिए क्या कदम उठाती है ।क्योंकि गांव से मिली जानकारी के अनुसार भेरूलाल आदतन अपराधी है ।और पूरे गांव में तलवार लेकर आतंक मचाता है जिससे पूरा गांव इसके दहशत में रहता है ।मिली जानकारी के अनुसार, यह भी पता चला है कि भेरूलाल की पूर्व में तीन और अन्य शादी कर चुका है। गांव से मिली जानकारी के अनुसार भेरूलाल एवं उसकी पत्नी मीरा दोनों अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं ।और यह दोनों किसी ना किसी बात को लेकर के गांव एवं परिवारजनों के साथ लड़ाई झगड़े करते रहते हैं ,और पत्नी मीरा के द्वारा अपने कपड़े फाड़कर कई बार कुछ पुलिस अधिकारियों की सांठगांठ से लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाने का दबाव बनाकर मोटी रकम ऐठने का काम भी कर चुके हैं ।फिलहाल हम समाचार के माध्यम से पुलिस के आला अधिकारियों से फरियादी शंकरलाल एवं उनके परिवारजनों के द्वारा दिए गए। आज आवेदन पर उचित कार्रवाई कर कलयुगी बेटे भेरूलाल एवं उसकी पत्नी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील करते हैं।

Post a Comment

0 Comments