Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

सिंगोली पुलिस को मिली सफलता मादक पदार्थ डोडाचूरा 80 किलोग्राम, एक स्कार्पियो, एक मोबाईल फोन कुल कीमती 16 लाख 66 हजार रूपये का मश्रुका जप्त।एक आरोपी गिरप्तार


सिंगोली पुलिस को मिली सफलता मादक पदार्थ डोडाचूरा 80 किलोग्राम, एक स्कार्पियो, एक मोबाईल फोन कुल कीमती 16 लाख 66 हजार रूपये का मश्रुका जप्त एक आरोपी गिरप्तार नीमच  शासन व पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 07.10.2022 से 30.11.2022 तक चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं नशे की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत नीमच पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दरसिंह कनेश एंव अनुविभागीय अधिकारी जावद श्री रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व मे सिंगोली पुलिस टीम द्वारा 80 किलोग्राम डोडाचूरा व एक स्कार्पियो, एक मोबाईल फोन जप्त किया जाकर एक तस्कर को गिरप्तार करने मे सफलता प्राप्त की है घटना का संक्षिप्त विवरणः -जिला नीमच मे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत लोगो को जनजागरूकता केपेनिंग के साथ मादक पदार्थ तस्कारो के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्यवाही के दौरान सिंगोली पुलिस द्वारा दिनांक 14.11.2022 को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु लगाई गई विशेष पुलिस टीम द्वारा तिलस्मा रोड मालादेवी फंटा पर ग्राम फुसरिया सिंगोली तरफ से एक स्कार्पियो बिना नंबर की एक काले रंग की आती दिखी जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी व रोककर वाहन चालक से नाम पता पूछते उसने अपना नाम अशोक पिता रूपलाल भील उम्र 22 साल निवासी कोठारी का कुआॅ बोराव चैकी धागडमड थाना भेसरोडगढ जिला चित्तोडगढ राज0 का होना बताया व स्कार्पियो वाहन की तलाशी के दौरान स्कार्पियो वाहन के अंदर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा चार काले कट्टो मे कुल वजनी 80 किलोग्राम भरा मिला जिसे एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुऐ जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 194/22 धारा 08/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण मे जप्त स्कार्पियो के रजिट्रेशन न0  RJ09 UB 0975  तथा वाहन स्वामी ललित शर्मा निवासी भीलवाडा होना ज्ञात हुआ है। प्रकरण मे डोडाचूरा के स्त्रोतो सप्लायर्स तथा प्रयुक्त वाहन, मालिक के संबंध मे विवेचना की जा रही है।जप्त संपत्ती 80 किलो डोडाचूरा, 1 एन्ड्राईड मोबाईल फोन, स्कार्पियो   RJ09 UB 0975  जप्त, कुल जप्त संपत्ती कीमत 16 लाख 66 हजार रूपये कीमति नाम गिरप्तार आरोपीः अशोक पिता रूपलाल भील उम्र 22 साल निवासी कोठारी का कुआं बोराव चैकी धागडमड थाना भेसरोडगढ जिला चित्तोडगढ राज सराहनीय कार्य उक्त कार्य मे निरी आरसी दांगी व सिंगोली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments