Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मानपुरा साइट 8 लाइन पर ड्राइवर की लापरवाही से मजदूर हुवा घायल.? एक पैर एक हाथ हुवा चकनाचूर कोन लेगा परिवार की जिम्मेदारी


सीतामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानपुरा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस रोड़ 8 लाइन का कार्य किया जा रहा है जिसमे भोमर लाल पिता गंगाराम जाति कुशवाह निवासी मानपुरा रोजाना की तरह मानपुरा 8 लाइन की  साइट पर काम करने जाता था जो की मौके पर ग्रेडर मसीन के ड्राइवर की अनदेखी एवं मैनेजरों की लापर वाही की वजह से.? दिन में 3 बजे के लगभग भोमरलाल की ग्रेडर मसिन में आने से 1 हाथ और 1पैर पूरी तरह से चुरा हो चुका हे ऐसी जानकारी मिली है जब  इस घटना को लेकर लाइजिनिंग मैनेजर गुलशन कुमार से जानकारी चाही गई तो उनका बस इतना कहना था की में अभी हास्पिटल मंदसौर में घायल को लेकर आया हु घटना की जानकारी बाद में बताता हु लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब अबतक नही आया हे देखा जाए तो अभी घायल व्यक्ति के परिवार पर क्या बीत रही होगी क्यू की परिवार में कमाने वाले के साथ में ही ऐसी घटना हुवी है जिससे न तो वो कोई काम कर सकता हे इस स्थती में उसका परिवार का पालन कोन करेगा और कोन लेगा ये जिम्मेदारी  खबर मिली है की गंभीर अवस्था में  घायल को मंदसौर से उदयपुर रेफर कर दिया गया

Post a Comment

0 Comments