Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

66वीं जिला स्तरीय जुड़ो प्रतियोगिता में नवीन बालिका विद्यालय निम्बाहेड़ा की बालिकाओं ने बाजी मारी

निम्बाहेड़ा/  बड़ोली माधोसिंह में 6 से 9 नवम्बर तक आयोजित 66वीं जिला स्तरीय जुड़ो प्रतियोगिता में राबाउमावि नवीन निम्बाहेड़ा की बालिकाओं ने बाजी मारते हुए चैम्पियनशीप प्राप्त की शारीरिक शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नवीन निम्बाहेड़ा की बालिकाओं ने विभिन्न आयु वर्ग में बाजी मारते हुए चैम्पियनशीप जीती तथा सात बालिकाए आगामी 14 से 18 नवम्बर को गंगानगर के करणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग में तनिष्का पोरवाल 48 किग्रा, संजना तेली 40 किग्रा, भारती लौहार 36 किग्रा, नन्दिनी जाट 44 किग्रा एवं तनीषा धोबी ने 63 किग्रा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 17 वर्ष आयु वर्ग में अन्नु पासवान 70 किग्रा, नेहा जाट ने 70 किग्रा से ऊपर में प्रथम व दीपिका कुमावत 40 किग्रा, हर्षिता सिसोदिया 52 किग्रा व वर्षा मीणा ने 44 किग्रा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया उन्होंने बताया कि वर्षों से इस विद्यालय की बालिकाएं खेल में अच्छा प्रदर्शन करती आई है तथा राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करती रही है। इस जीत से विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर व्याप्त है। विद्यालय परिवार में बालिकाओं का स्वागत किया। प्रतियोगिता में शाशि रतनलाल गुर्जर, दिलीप सिंह शक्तावत, प्रहलाद शर्मा, सीमा अग्रवाल ने निर्णायक कार्य में महत्ती भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments