चित्तौड़गढ़। सदर थाना निंबाहेड़ा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी के विरूद्व कार्यवाही करते हुए एक पिकअप से 6 क्विंटल 56 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया कि सदर निंबाहेड़ा थानाधिकारी तुलसीराम पुलिस निरीक्षक द्वारा गठित टीम हैड कानि भैरूलाल मय जाप्ता द्वारा अरनोदा क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान अरनोदा की तरफ से एक पिकअप आती हुई नजर आई जो पुलिस जाप्ता को देखकर पिकअप का चालक पिकअप को नाकाबंदी प्वांइट से कुछ दूरी पहले ही रोक पिकअप को चालु हालात में छोड अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। पिकअप में अवैध अफीम डोडा चूरा भरा होने पर नारूलाल उप निरीक्षक इंचार्ज थाना सदर निम्बाहेडा मय टीम द्वारा मौके पर पहुचं नियमानुसार वाहन पिकअप की तलाशी ली गई तो पिकअप में अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ मिला जिसका वजन 6 क्विंटल 56 किलोग्राम हुआ। पिकअप चालक रात्रि के समय अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से पिकअप को छोडकर फरार हो गया जिसकी काफी तलाश की किन्तु नही मिला। अवैध अफीम डोडा चूरा को जब्त किया जाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर फरार मुल्जिम व अवैध अफीम डोडा चूरा की खरोद फरोख्त के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है


0 Comments