मंत्री आंजना ने जिला चिकित्सालय परिसर में 4 करोड़ 50 लाख रू. की लागत से निर्माण होने वाले आवासीय भवन का किया शिलान्यास राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने जिला चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सकों एवं नर्सिग कर्मियों को नए अवासीय भवन की महत्वपूर्ण सौगात देते हुए सोमवार को 4 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्माण होने वाले आवासीय भवन हेतु भूमि की विधिवत पुजा अचर्ना कर आधारशीला रखी। मंत्री आंजना के शिलान्यास समारोह स्थल पहुचने पर जिला चिकित्सालय परिवार द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्यजन, जिला चिकित्सालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


0 Comments