इंदौर। आई-बस में सत्यसाई चौराहे पर आग लग गई बस में करीब 25 यात्री सवार थे बस स्टॉप से निकली ही थी कि धुआं निकलता नजर आने पर बस के ड्राइवर कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को बस के बाहर निकाला कुछ ही मिनटों में बस धूं धूं करते हुए जलने लगी थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर दमकल की टीमें आग बुझाने पहुंची। लेकिन तेजी से फैली आग ने 1 करोड़ की बस को खाक कर दिया जानकारी के मुताबिक एआईसीटीएसएल की आई-बस क्रमांक MP-09-PA-0204 आज शाम करीब 4.45 बजे विजय नगर से सत्यसाईं चौराहे पर स्थित बस स्टॉप पर पहुंची। यहां सवारियों को उतारने और बैठाने के बाद बस निरंजनपुर की और कुछ मीटर आगे बढ़ी ही थी कि बस के ड्राइवर ताराचंद शर्मा को इंजन में से धुआं निकलता नजर आया। इस पर उसने तुरंत बस को सिग्नल के पहले ही कॉरिडोर में रोकते हुए दरवाजे खोले और सभी सवारियों को बाहर निकलने को कहा। स्टॉप पर मौजूद इलेक्ट्रिशियन शिवम वर्मा ने भी यात्रियों की मदद की। सभी बाहर निकले और देखते ही देखते बस में आग लग गई। कुछ ही देर में तेज लपटें उठने लगी। इस पर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।


0 Comments