मंदसौर पुलिस थाना सीतामऊ द्वारा कुल 25 हजार रूपये के ईनामी उद्घोषित 05 आरोपियों को किया गिरफ्तारप्रत्येक आरोपी पर थी 05-05 हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा ग्राम सुरजनी की साम्प्रदायिक घटना मे घटना दिनांक से चल रहे थे फरार मंदसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनुराग सूजानिया के द्वारा लगातार अपने निर्देशो पर फरार आरोपीगणो की धरपकड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य मे दिनांक 07.11.2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतामऊ कु. निकिता सिंह के नेतृत्व मे थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रजापति द्वारा ग्राम सुरजनी की साम्प्रदायिक घटना मे फरार कुल 25 हजार रूपये के 05 ईनामी आरोपीगणो जिन पर प्रत्येक पर पांच पांच हजार के ईनाम की उद्घोषणा थी, को गिरफ्तार करने मे बडी सफलता अर्जित की है घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 02.10.2022 की रात्रि करीब 09/00 बजे ग्राम सुरजनी मे गरबा स्थल पर मुस्लिम वर्ग द्वारा हिन्दू वर्ग के व्यक्तियो के साथ मोटर साईकिल से कट देने की बात को लेकर विवाद हुआ था, उक्त विवाद मे मुस्लिम वर्ग के लोगो के द्वारा हिन्दू वर्ग के लोगो के साथ पथराव कर मारपीट गालीगलोच कर जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट थाना सीतामऊ पर हुई थी जिस पर से थाना सीतामऊ पर नामजद 19 अपराधियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 571/22 धारा 07,336,147,148,149,323,294,506 भादवि व 3(1)द,3(1)ध,3(2)(VA) SC AT ACT का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । प्रकरण सदर मे फरार ईनामी बदमाशो को मुखबीर सुचना के आधार पर आरोपी हारुन खाँन पिता आजम खाँन पठान उम्र 26 साल निवासी सुरजनी, अनीष उर्फ काले खाँ पिता मो. अय्याज उर्फ ममदुँखान उम्र 35 साल निवासी सुरजनी, फरदीन पिता हमीद खाँन पठान उम्र 21 साल निवासी सुरजनी, सरफराज पिता अब्दुल सत्तार पठान उम्र 35 साल निवासी सुरजनी, शहजाद पिता सय्यद गनी खाँन पठान उम्र 61 साल निवासी सुरजनी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त समस्त आरोपीगणो के विरुद्ध श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर द्वारा पाच पाच हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।नाम गिरफ्तार आरोपी:- 01 हारुन खाँन पिता आजम खाँन पठान उम्र 26 साल निवासी सुरजनी थाना सीतामऊ 02 अनीष उर्फ काले खाँ पिता मोहम्मद अय्याज उर्फ ममदुँखान उम्र 35 साल निवासी सुरजनी 03 फरदीन पिता हमीद खाँ पठान उम्र 21साल निवासी ग्राम सुरजनी थाना सीतामऊ जिला मन्दसौर 04 सरफराज पिता अब्दुल सत्तार पठान उम्र 35 साल निवासी सुरजनी थाना सीतामऊ जिला मन्दसौर 05 शहजाद पिता सय्यद गनी खाँन पठान उम्र 61 साल निवासी सुरजनी थाना सीतामऊ जिला सराहनीय कार्य:- निरीक्षक दिनेश प्रजापति , उनि लाखन सिंह, उनि जेएस डामोर, आर 702 विजय सिंह, आर 17 नरेन्द्र सिंह, आर 310 विक्रम सिंह, आर 783 हीरालाल, आर. 834 अरुण शर्मा, सैनिंक 1003 नरेन्द्र सिंह का योगदान रहा है।


0 Comments