दिनांक 27.06.22 को फरियादीया ने थाना नीमच केंट उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 27.06.22 को सुबह 10.00 बजे वह सब्जी लेने गई थी पति घर में सो रहे थे, मैं वापस घर आयी तो देखा कि उसकी नाबालिग बालिका उम्र 16 साल 10 माह करीबन की घर पर नहीं थी फरियादीया की रिपोर्ट पर से थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 381/22 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया जाकर अपर्हता बालिका व अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा दिये गये मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दरसिंह कनेश व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी एस परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना नीमचकेण्ट निरीक्षक श्री राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में अपर्हता बालिका व आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अपर्हता बालिका को अरोपी के कब्जे से दस्तयाब करने में तथा अपहरणकर्ता आरोपी अभिषेक पिता उमरावसिंह गेहलोत मालवीय उम्र 20 साल नि0 ग्राम नरखेडी जिला देवास को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पी एस परस्ते, थाना नीमचकेंट के थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र नरवरिया व उनकी टीम उनि शब्बी मेव, उनि वंदना शाक्यवार, सउनि बिजेश, आर 618 दशरथ तथा आर 528 प्रियांक शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


0 Comments