सीतामऊ मन्दसौर कलेक्टर गौतम सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सूजानिया के द्वारा दिए गए लगातार निर्देशो पर भूमाफिया एवं अपराधियो के अवैध मकानो व अवैध सम्पत्ति को जमीदौंस करने की कार्यवाही वर्तमान मे की जा रही है इसी कार्यवाही के तारतम्य मे 07 नवंबर 2022 को दोनो अधिकारीयो के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारणेकर एसडीएम संदीप शिवा एसडीओपी निकिता सिंह तहसीलदार वैभव जैन के निर्देशन मे ग्राम लदुना से फरार आरोपी जावा उर्फ जाऊद्दीन के अवैध मकान को शासन प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही से मकान को ध्वस्त किया गया साथ ही आरोपी जावा के भाई ईसामुद्दीन द्वारा ग्राम पंचायत लदुना के फर्जी मकान की अनुमति प्रस्तुत करने पर ईसामुद्दीन के विरुद्ध धारा 420 467 468 471 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है घटना का संक्षिप्त विवरण 29 सितंबर 22 को थाना पिपलिया मण्डी पुलिस द्वारा मुखबीर की सुचना के आधार पर वाहन क्रमांक DL 12 C 6580 से आरोपी राहुल नाई तोसिफ सलाम निवासी गण लदुना के पास से100 ग्राम स्मैक100 ग्राम डायजोफाम व 500 ग्राम अफीम जप्त की गई थी उक्त प्रकरण मे आरोपी जावा उर्फ जाऊद्दीन पिता कदीर खाँ मुसलमान निवासी लदुना लगातार फरार चल रहा था जिसकी चल अचल सम्पत्ति की जानकारी प्राप्त करने पर आरोपी व उसके परिजन उसके भाई ईसामुद्दीन मोमीन के पास बगैर ग्राम पंचायत की अनुमति का होना पाया गया जिसके संबंध मे ग्राम पंचायत द्वारा लिखीत नोटिस जारी कर अनुमति प्रस्तुत करने हेतु बताया गया उक्त नोटिस पर आरोपी जावा उर्फ जाउद्दीन के भाई ईसामुद्दीन द्वारा स्वंय ग्राम पंचायत लदुना की फर्जी अनुमति मकान बाबत ग्राम पंचायत मे प्रस्तुत की जिसके संबंध मे ग्राम पंचायत सचिव लदुना की रिपोर्ट पर आरोपी जावा उर्फ जाउद्दीन के भाई ईसामुद्दीन के विरुद्द 420 467 468 471 में अपराध पंजीबद्ध किया गया है उक्त आरोपी ईसामुद्दीन से पुछताछ कर फर्जी अनुमति के बारे मे पुछताछ की जाती है गोरतलब फरार आरोपी जावा उर्फ जाउद्दीन अत्यत शातिर तस्कर है जो की पुर्व मे वर्ष 2020 मे क्राईम ब्रांच इंदौर मे अवैध मादक पदार्थ स्मैक मे गिरफ्तार हो चुका है ध्वस्त किये गये अवैध मकान की जानकारी ग्राम लदुना स्थित गांव के बीचो बीच आरोपी जावा उर्फ जाउद्दीन का मकान को धवस्त किया गया जो मकान कुल 1500 स्क्वायर फीट मे बना हुआ था जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति उनि शिवांशु मालवीय उनि जया भारद्वाज उनि जे एस डामोर सउनि करुणानिधि प्रआर सुरेन्द्र सिंह प्रआर जुझारलाल आर विजय सिंह आर अरुण शर्मा आर नरेन्द्र सिंह आर बलराम आर राहुल आर जितेन्द्र राठोर का योगदान रहा है


0 Comments