Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मंदसौर पुलिस थाना कोतवाली द्वारा 02 दिवस में तीसरी बार त्वरित कार्यवाही कर बालक बालिकाओं के गुम होने की घटना होने के कुछ घंटों के भीतर ही सकुशल बालक बालिकाओं को दस्तयाब किया गया।


मंदसौर पुलिस थाना कोतवाली द्वारा 02 दिवस में तीसरी बार त्वरित कार्यवाही कर बालक बालिकाओं के गुम होने की घटना होने के कुछ घंटों के भीतर ही सकुशल बालक बालिकाओं को दस्तयाब किया गया मंदसौर पुलिस थाना कोतवाली की एक और सराहनीय कार्यवाही, आज दिनांक को एक 10 वर्ष की अबोध बालिका मंदसौर रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए पाई गई। बालिका से पूछताछ करते उसने अपना नाम महक पिता शब्बीर रंगरेज उम्र 10वर्ष निवासी चित्तौड़ राजस्थान का होना बताया। बालिका से पूछताछ करते बताया गया की वह अपने माता पिता को बिना बताए शामगढ निवासी अपने नाना नानी के यहां जा रही थी। मंदसौर पुलिस द्वारा बालिका के माता पिता से संपर्क साधा गया उनके द्वारा भी बताया गया की बालिका दिन के 01.00 बजे से घर से बिना बताए कही चली गई थी, पुलिस के द्वारा बालिका के परिजनों को बुलाकर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया। मंदसौर पुलिस थाना कोतवाली द्वारा 02 दिवस में बालक बालिकाओं के गुम हो जाने की तीसरी घटना है जिसमे थाना कोतवाली द्वारा तत्काल कार्यवाही करते बालक बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता मिली है।

Post a Comment

0 Comments