स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय में अज्ञात महिला द्वारा नवजात को फैंकने के बाद स्वयं के उपचार हेतु नगर के शर्मा नर्सिंग होम में पहुंची, जहां से शर्मा नर्सिंग होम के स्टॉफ द्वारा जागरूकता दिखाते हुए तुरंत स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दे कर मौके पर बुलवाया गया, फिलहाल महिला के शर्मा नर्सिंग होम में एडमिट होने की सूचना मिली है, महिला ग्रामीण क्षेत्र की होना बताया गया है, इधर नवजात को निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय से चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय के लिए रैफर किए जाने के बाद चित्तौड़ रवाना करवाने हेतु पुलिस एवं एम्बुलेंस तैयार खड़े रहें, मगर चिकित्सालय प्रशासन की उदासीनता के चलते करीब दो घंटे के अनावश्यक समय के बाद 108 एम्बुलेंस के होनहार ईएमटी सोनू कुमार, पायलेट रणजीत सिंह गुर्जर, स्वीपर कला बाई एवं आकाश द्वारा इंसानियत दिखाते हुए चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय के लिए रवाना हुए, इस दो घंटों के अनावश्यक समय में नवजात के साथ अनहोनी हो सकती थी, जिसका जिम्मेदार कोन है


0 Comments