Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

निम्बाहेड़ा में भी रावण दहन, पार्किंग वसूली पर नहीं लगी लगाम, नाइट किंग कार्यक्रम में बत्ती हुई गुल बीच में रोकना पड़ा कार्यक्रम

निम्बाहेड़ा में भी राष्ट्रीय दशहरे मेले के दौरान दशहरा मैदान में रावण का दहन किया गया। इस दौरान मेले में भारी भीड़ उमड़ी और आतिशबाजी की गई। हांलाकि दशहरे मेले में हुई अव्यवस्थाएं रावण दहन के दिन तक जारी रही और दशहरे के दिन वाहन चालकों से 30 रूपये तक शुल्क वसूला गया। कई वाहन धारकों ने पार्किंग में खड़े लोगों से पर्ची पर रूपया अंकित करने की मांग की और इस मामले में कई बार लोगों से तू-तू मैं-मैं भी हुई। मेले के दौरान दुपहिया वाहनों की पार्किंग के 30 रूपये और चार पहिया वाहनों के 50 रूपये तक वसूले गये। इधर रावण दहन के बाद मंच पर आयोजित कार्यक्रमों में एक बार फिर बत्ती गुल हो गई। जिसके चलते थोड़ी देर तक कार्यक्रम को रोकना पड़ा। इससे पूर्व भी मेले में मीरा रंग मंच पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बत्ती गुल होती रही और कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति को बीच बीच में रोकते रहें

Post a Comment

0 Comments