Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

डायमंड रोटरी डांडिया गरबा नीमच में सांवरिया डांस ग्रुप ने तृतीय पुरस्कार से सम्मानित हुआ


चीताखेडा-7अक्टूंबर। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर नीमच की ह्रदय स्थली गांधी वाटिका परिसर  में  नौ दिवसीय गरबा डांडिया डांस हेतु जग प्रसिद्ध डायमंड रोटरी डांडिया अविनाश ग्रुप के प्रयोजन, ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ स्टीट्यूट, अंबिका ट्रेडर्स, जय श्री गणेश ट्रैवल्स के विशेष प्रायोजन , गोपी मिष्ठान भंडार, सुप्रीय इवी, पेट पूजा फैमिली रेस्टोरेंट, टैलेंट एकैडमी स्कूल लस्सी मक्खन ढाबा, गुरुकुलम पब्लिक स्कूल, प्लेयर्स फ्यूजन स्पोर्ट्स, मेमर्स बीएल नागदा  कांट्रैक्टर एवं राजन मोबाइल के सह आयोजन में  गांधी वाटिका में  विशेष आर्थिक रूप से आयोजित नौ दिवसीय गरबा उत्सव में 26 से भी अधिक गरबा नृत्य ग्रुपों के लगभग 500से भी अधिक युवक युवतियों ने गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर हजारों दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिदिन सैकड़ों आराधिकाओं ने आयोजन में भाग लिया एक से बढ़कर एक गरबा नृत्य भक्ति की प्रस्तुतियां दी। जिसमें  सभी गरबा नृत्य में जस डांस ग्रुप ने  श्रेष्ठ गरबा नृत्य की प्रस्तुति प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार,कृष्णा सांवरिया ग्रुप ने द्वितीय पुरस्कार तथा सांवरिया डांस ग्रुप ने गरबा पंडाल में शानदार प्रस्तुतियां देकर तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया। सांवलिया डांस ग्रुप की  टीम  ने  हेरत अंगेज गरबा नृत्य की प्रस्तुति प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी । इसी टीम के सदस्य चीताखेडा के विनय (विन्नी)मांगरिया ने भी हेरत अंगेज गरबा नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को अपना कायल बना दिया।

Post a Comment

0 Comments